डीजल पेट्रोल के बढ़ते दाम एवं आसमान छूती महंगाई के खिलाफ राष्ट्रीय जनता दल दरभंगा के द्वारा साइकिल जुलूस निकाला गया।

जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए रैली दरभंगा टावर से मिर्जापुर कर्पूरी चौक होते हुए। लहेरिया सराय टावर पर पहुंचा जिसमें राजद के विधायक भोला यादव ललित यादव पूर्व मेयर ओम प्रकाश खेरिया राजद के जिला अध्यक्ष राम नरेश यादव महानगर अध्यक्ष वरुण महतो एवं राजद के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए महासचिव सचिन राम एवं भोलू यादव शामिल हुए। इस डबल इंजन की सरकार में गरीबों की महामारी पूर्ण रूप से देखने को मिल रहे हैं कि कितने गरीब कोरोनावायरस से मरे हैं और कितने भूख से मर रहा है जितने गरीब भूख से मरे हैं तड़प कर मरे हैं उनके लिए सरकार का कोई ध्यान केंद्रित नहीं किया जाता और आए दिन शर्मनाक जिंदगी गरीब जी रहे हैं जिनको कोई देखने वाला नहीं है हर नेता अपनी अपनी वोट बैंकिंग बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं इसी को देखते हुए आज पूरे बिहार में खास करके दरभंगा में राष्ट्रीय जनता दल परिवार की ओर से साइकिल रैली निकाला गया बढ़ते पेट्रोल और बढ़ते डीजल के दामों को देखते हुए बीजेपी की सरकार हमेशा कहती आई है चाहे वह छोटा नेता हो या बड़ा एक ही बात का गुणगान करती है कि 70 साल कांग्रेस ने राज किया कुछ नहीं किया। और बीजेपी की सरकार ने तो इतना राज कर लिया कि गरीब मर रहे है। सेना मर रहा है उस पर कोई निंदा नहीं कोरोना महामारी में कितने प्रवासी मजदूर रास्ते में ही दम तोड़ दिए। लेकिन उनको देखने वाला अभी तक कोई नहीं ना ही उनकी चर्चा करने वाला अभी तक कोई नहीं है। और यह सरकार विकास की बात करते हैं गरीब मर गया यही तो विकास है। इनका दिखावा अब कितना दिखा देंगे कि विकास के नाम पर कितना लूट लिया गया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal