सारामोहम्मद पंचायत के लक्ष्मीसागर छपकी पड़री गांव में बुद्धिजीवियों की हुई बैठक।
मोहल्ला में हो रही चोरी और बढ़ रही नशेरियो के उत्पात की घटना के खिलाफ एकजुट हुए मोहल्लावासी।
सारामोहम्मद पंचायत के लक्ष्मीसागर छपकी पड़री मोहल्ला में बुद्धिजीवियों की बैठक

छात्र नेता संदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में रोड नंबर 9 में हुई।बैठक में मुख्य रूप से चोरी की बढ़ रही घटना,नशेड़ियों की उत्पात,खुले में शौच,मुख्य सड़क पर जल जमाव व मोहल्ले में स्ट्रेट लाइट की व्यवस्था नही होने के खिलाफ मोहल्ला के बुद्धजीवियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए स्थायी निदान के लिए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श किया।विचार विमर्श के उपरांत निर्णय लिया गया कि खुले में शौच,चोरी,नशा करने के खिलाफ सरकार के द्वारा तय दंड शुल्क अंकित कर एक बैनर बनाया जाएगा जिसपर प्रशासनिक व पंचायत प्रतिनिधियों का नाम और नंबर अंकित रहेगा जिसको पूरे मोहल्ले मे लगाया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि इसतरह की मीटिंग हर 15 दिन पर आयोजित की जाएगी।
बुद्धिजीवियों ने एक सुर में कहा कि छपकी पड़री मोहल्ला को विकास के राह पर ले जाने के लिए सब लोग मिल कर काम करेंगे ताकि मोहल्ला का नाम रोशन हो।बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों ने सभी समस्या से निदान दिलाने का आश्वासन दिया।बैठक से एक कमिटी के निर्माण किया गया जिसमें अशोक पासवान,शम्भू पासवान,संजीव चौपाल,सुमित कुमार,सुरेंद्र कर्ण, किरण कर्ण, नागेन्द्र सिंह,सुनील महतो,संदीप कुमार चौधरी,शालाउद्दीन(मोनू),मो गुड्डू,कुमार अनुराग,मो कलाम,रवि कांत झा,पिट्ट जी,दीपक सिन्हा को शामिल किया गया।
बैठक में जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि मो0 रहमत अली,वार्ड मेंबर मो0 मुस्तफा,सरपंच प्रतिनिधि मो0 आज़ाद के अलावे शशिमोहन भारद्वाज,नरेंद्र ठाकुर,शिवम कुमार झा, नवीन मिश्रा, दीपक झा,मो0 असगर,लालो पासवान,निक्कू,आनंद मोहन मिश्रा,दीपक सिन्हा,सुमित कुमार, चंद्र शेखर सिंह,गौरव सिंह,मनोज कुमार, अमित गुप्ता,राजू झा,सुमित कुमार,अमरेंद्र कुमार,जयानंद कुमार,रजनीश कर्ण, मो0 फ़ैज़,अनीश राज सहित सैकड़ों बुद्धजीवी शामिल हुए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal