Breaking News

भारत विकास परिषद् की भारती-मंडन शाखा, दरभंगा का हुआ औपचारिक उद्घाटन

भारती-मंडन शाखा, दरभंगा के अध्यक्ष अनिल कुमार तथा सचिव डा चौरसिया निर्वाचित

सेवा,संस्कार एवं स्वावलंबन पर हो संस्था का मुख्य फोकस–सुरेश जैन

भारत विकास परिषद् की भारती-मंडन शाखा, दरभंगा का हुआ औपचारिक उद्घाटन

संस्थाओं

दरभंगा news 24 live

की पहचान समाजोपयोगी गतिविधियों से होती है। सेवा,संस्कार एवं स्वावलंबन पर संस्था का मुख्य फोकस होना चाहिए। सभी सदस्य आपस में चिंतन-मनन कर समाजसेवा की ओर अग्रसर हो।उक्त बातें भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में नवगठित भारती-मंडन शाखा, दरभंगा का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में हम छोटे- छोटे कार्यों के द्वारा लोगों को स्वाबलंबी बना सकते हैं।अतः आपसी सामंजस्य से सेवा कार्य को मूर्त रूप देना चाहिए।
सम्मानित अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री डा बाल्मीकि कुमार ने कहा कि परिषद् समाज के प्रबुद्ध एवं समृद्ध व्यक्तियों का संगठन है जो समाजसेवा के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस शाखा की गतिविधियों की सराहना करते हुए आशा व्यक्त किया कि शाखा इसी तरह सक्रिय रहेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी क्षेत्र के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मिथिलेश कुमार वर्मा ने कहा कि परिषद् गैर राजनीतिक संगठन है जो सदैव समाज कल्याण तथा राष्ट्रीय प्रगति के लिए कार्य करता है। उन्होंने शाखा की गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में रामबाबू प्रसाद, डा शंकर झा,डा अंजू कुमारी, डा भारत कुमार मंडल, दिलीप कुमार महासेठ, राजकुमार,विनय शंकर,ई. दीपक बंसल, रेनू अग्रवाल तथा ज्योति अग्रवाल आदि ने शारीरिक रूप से,जबकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस एन पांडा, उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष उषा वर्मा, संजय कुमार श्रीवास्तव, दिवाकर कुमार आदि ने ऑनलाइन भाग लिया।
इस अवसर पर हुए चुनाव में अध्यक्ष के रूप में अनिल कुमार, सचिव डा आर एन चौरसिया तथा वित्त सचिव के रूप में श्रीरमण अग्रवाल सर्वसम्मति गए,जिन्हें पाग- चादर,फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी गई। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया,जबकि शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हुए अतिथियों का स्वागत अनिल कुमार संचालन, डा आर एन चौरसिया तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीरमण अग्रवाल ने किया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …