Breaking News

मधुबनी जिला पदाधिकारी डॉक्टर नीलेश रामचंद्र देवरे ने पंडौल में किसानों के साथ की श्री पद्धति से की धान की खेती, पंडौल के बीज गुणन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण। (रिपोर्ट राम प्रकाश महतो)

मधुबनी जिला पदाधिकारी डॉक्टर नीलेश रामचंद्र देवरे ने पंडौल में किसानों के साथ की श्री पद्धति से की धान की खेती, पंडौल के बीज गुणन प्रक्षेत्र का किया निरीक्षण।
रिपोर्ट राम प्रकाश महतो

डॉ० नीलेश रामचंद्र देवरे, जिला पदाधिकारी, मधुबनी एवं सहायक समाहर्ता ,मधुबनी के द्वारा बीज गुणन प्रक्षेत्र ,पंडौल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात जिला पदाधिकारी एवं उपस्थित पदाधिकारीयों के द्वारा मजदूर के साथ श्री विधि तकनीकी से धान की रोपाई की गई। निरीक्षण के क्रम में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों पर बीजोत्पादन की योजना राज्य के किसानों को उत्तम गुणवत्ता युक्त बीज उचित समय एवं सही मूल्य पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यान्वित की जा रही है।

जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा जिला पदाधिकारी को जिले में अवस्थित बीज गुणन प्रक्षेत्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही जिला पदाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि बीज गुणन प्रक्षेत्र, पंडौल में खरीफ में धान, अरहर, मडुुआ एवं उड़द की खेती की जा रही जिसका रकवा लगभग 6.5 हेक्टेयर है।

अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रवीण कुमार राय के द्वारा जिला पदाधिकारी को श्री विधि से धान की रोपाई के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई, तथा जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया कि बीज गुणन प्रक्षेत्र में एक ट्रैक्टर, एक रोटावेटर ,दो पंप सेट ,एक कल्टीवेटर ,एक गोदाम ,तथा एक थ्रेसिंग फ्लोर उपलब्ध है।

डॉ० नीलेश रामचंद्र देवरे, जिला पदाधिकारी ने स्वयं धान की रोपाई करने के पश्चात बताया कि जिस खेत में श्री विधि से रोपाई की जा रही है। उसका फसल कटनी प्रयोग के समय भी मैं उपस्थित रहूंगा, ताकि मैं फसल के उत्पादन से अवगत हो सकूं।

इस मौके पर प्रशिक्षु सहायक समाहर्ता सुश्री प्रीति, सहायक निदेशक, पौधा संरक्षण, मधुबनी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पंडौल उपस्थित थे।

Check Also

• ललित बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया… 

🔊 Listen to this • जमीनी स्तर पर काम करने वाले एवं हम सबके प्रेरक …