दहेज के लालच में ससुराल वालों ने बहू को गला दबा कर मार डाला
समाज
में बढ़ रहे शिक्षा का प्रचार प्रसार, बेटा – बेटी एक समान के साथ-साथ सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर समाज को जागरूक करने के बाद गर्भ मे पल रही बेटियाँ बच तो जा रही हैं, शिक्षा ग्रहण कर विभिन्न क्षेत्रों मे परचम भी फहरा रही हैं लेकिन शादी के बाद दहेज के लालच में नर भक्षियों के चंगुल मे फंस कर उन्हें मारने का क्रम बदस्तूर जारी है।
ऐसा ही एक मामला मधुबनी जिला बाबूबरही थानान्तर्गत बेल्हा मुशहरी गाँव में देखने को मिला |
जानकारी के अनुसार बसहा गाँव के मोहम्मद जनत साफी पिता सलामत साफी मरहूम ने अपनी पुत्री जीबेदा खातून (21) की शादी बाबूबरही थानान्तर्गत ग्राम बेल्हा मुशहरी के मुल निवासी मोहम्मद सबिर साफी पुत्र मोहम्मद जमाल साफी(23) के साथ बीते तीन वर्ष पहले मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार बड़े ही धूम धाम से किया था |
दहेज के रूप मे मोहम्मद जनत साफी ने 5 लाख नगद दिया था
शादी के बाद जिबेदा खातून अपने ससुराल वालों के साथ पति,सास,ससुर,एवं देवर के साथ रहने लगी|
शादी के एक साल भी नहीं बीता कि जिबेदा खातून के ससुराल वाले उसे मायके से रूपया मांगने का दबाव बना प्रताड़ित करने लगे |
आये दिन का पति जमाल साफी ससुर सबिर साफी सास अमीना खातून मानसिक प्रताड़ना देने के साथ ही मारने – पीटने लगे |और अपना बिजनेस करने के लिए अपनी पत्नी से मायके वालों से₹5 लाख लाने को बार-बार कह रहा था
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal