Breaking News

दरभंगा उप जन सम्पर्क निदेशक, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा ने आज अपना पदभार ग्रहण किया।

आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा
(उप निदेशक, जन सम्पर्क शाखा)

उप जन सम्पर्क निदेशक, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा ने आज अपना पदभार ग्रहण किया
दरभंगा,

रिपोर्ट अविनाश कुमार

नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप जन सम्पर्क निदेशक, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा ने आज अपना पदभार ग्रहण किया।
सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के द्वारा उन्हें जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, दरभंगा का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
गौरतलब है कि श्री गुप्ता इसके पूर्व मगध प्रमण्डल, गया के एवं तिरहुत प्रमण्डल के उप निदेशक के पद को सुशोभित कर चुके हैं। श्री गुप्ता को साहित्य में भी अभिरूचि है। गया पदस्थापन के दौरान उनके द्वारा ‘‘तर्पण’’ एवं ‘‘तथागत’’ वार्षिक स्मारिका का भी संपादन कार्य किया जाता रहा है।
श्री गुप्ता द्वारा वर्ष 2002 से सूचना सेवा की शुरूआत आरा जिला से की गई उस दौरान वे बक्सर व भभुआ जिला के अतिरिक्त प्रभार में रहें। वे मुजफ्फरपुर, गोपालगंज में जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के रूप में एवं अप्रैल 2017 से तिरहुत प्रमण्डल, मुजफ्फरपुर एवं नवम्बर 2017 से गया एवं 06 जुलाई 2020 को दरभंगा प्रमण्डल के उप जन सम्पर्क निदेशक के पद पर पदभार ग्रहण किये। श्री नागेन्द्र उर्दू भाषा के भी जानकार हैं।
उप जन सम्पर्क निदेशक
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

• ललित बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया… 

🔊 Listen to this • जमीनी स्तर पर काम करने वाले एवं हम सबके प्रेरक …