जयनगर:- (48 घण्टे के अंदर घटना का पुलिस ने किया उद्भेदन) 05 आरोपी को धर दबोचा।
देवधा
थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 48 घण्टे में हुआ उद्भेदन घटना में शामिल 06 आरोपी में 05 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा। अनुमण्डल मुख्यालय स्थित डीएसपी कार्यालय में डीएसपी सुमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर देवधा थाना क्षेत्र में 03 जुलाई की रात को हुई लूट मामले का उद्भेदन किया । डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि घटना के 48 घण्टा के भीतर 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं सभी गिरफ्तार आरोपी देवधा थाना क्षेत्र के पीठवा टोल निवासी हैं। सभी आरोपी प्रवासी हैं और लॉक डाउन में अपने घर आये हुए है। 03 जुलाई को रात्रि देवधा थाना क्षेत्र के उसराही बांध के समीप पहले से घात लगाये 04 युवकों ने थाना क्षेत्र के धमिया पट्टी निवासी हितेश मुखिया के साथ बाईक छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। बाईक सवार हितेश मुखिया अपने घर जा रहा आरोपियों ने चाकू का भय दिखाकर हितेश की बाईक छीन ली और हितेश से मोबाईल, एटीएम और कुछ रुपैया की लूट कर घटना को अंजाम दिया था। हितेश अपने साथ हुई लूट घटना की जानकारी देवधा थाना पुलिस को दिया। पुलिस घटना को लेकर जांच में जुट गई। डीएसपी सुमित कुमार के नेतृत्व में मधुबनी तकनीकी सेल के सहयोग से देवधा थाना अध्यक्ष के द्वारा पुलिस टीम का गठन कर निशानदेही पर छापेमारी कर पीठवा टोल से 05 लोगों को गिरफतार किया। गिरफ्तार युवकों के पास से लूट की बाईक, मोबाईल, एटीएम और घटना में प्रयुक्त दो चाकू और रैकी का मोबाईल बरामद किया। डीसीपी सुमित कुमार ने बताया कि ये सभी आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने में 06 लोग शामिल थे। 05 कि गिरफ्तारी हुई हैं और लूट का समान भी बरामद हुआ है। एक कि गिरफ्तारी जल्द होगी। ये सभी गिरफ्तार युवक प्रवासी हैं। जो लॉक डाउन में अपने घर आये हैं। गिरफ्तार आरोपियों युवकों में देवधा थाना क्षेत्र निवासी श्रवण कुमार दास, रौशन कुमार दास, राम भरोस मुखिया, श्रवण कुमार मुखिया औऱ विजय कुमार मुखिया हैं। बाईक समेत अन्य सामानों की छिनतई मामले की घटना में घटना स्थल पर चार युवक थे , दो युवक रैकी कर रहा था। 06 आरोपियों में 05 युवक की गिरफ्तारी और लूट का सामान और घटना करने में मोबाईल , दो चाकू बरामद किया गया हैं।एक आरोपी फरार हैं जिसकी भी गिरफ्तारी बहुत जल्द होगी। घटना के उद्भेदन और छापेमारी कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने की सफलता को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत करने करने की अनुशंसा की जायेगी।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal