Breaking News

सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय में स्थायी जलजमाव को लेकर भाकपा आक्रोशित सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय में जलजमाव का स्थायी निदान करें सरकार-वरुण कुमार झा

 

सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय में स्थायी जलजमाव को लेकर भाकपा आक्रोशित

सदर प्रखंड और अंचल कार्यालय में जलजमाव का स्थायी निदान करें सरकार-वरुण कुमार झा

 

दरभंगा news 24 live

 

सदर प्रखंड एवं अंचल मुख्यालय में सालों भर जलजमाव रहता है। जिस कारण जनहित से जुड़ा हुआ एक भी काम प्रखंड एवं अंचल में आम लोगों का नहीं हो पाता है। इस प्रखंड के लाखों लोगों का काम जो कि R.T.P.S या विभिन्न विभागों का काम भी नहीं हो पाता है। जिस पर न तो स्थानीय प्रशासन और न तो जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान जाता हैं। आलम यह है कि इस कोरोना काल में कर्मचारी से लेकर आम आदमी तक घुटने भर गंदे पानी में हेलनें पर मजबूर हैं। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदर प्रखंड संयोजक वरुण कुमार झा ने कहा कि अगर समय रहते इस ओर प्रशासन ध्यान नहीं देती हैं तो भाकपा सदर अंचल आन्दोलन करने पर मजबूर होगी। श्री झा ने जिला प्रशासन और बिहार सरकार से माँग किया कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को ऊँचे स्थल प्रस्तावित सदर अस्पताल के बगल में स्थानांतरित किया जाए साथ ही वर्तमान कार्यालय स्थल पर जल जीवन हरियाली के तहत विकसित किया जाए।

द्वारा-वरुण कुमार झा
संयोजक, भाकपा, सदर अंचल।

Check Also

• ललित बाबू की 104 वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया… 

🔊 Listen to this • जमीनी स्तर पर काम करने वाले एवं हम सबके प्रेरक …