Breaking News

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पप्पू यादव  ने अपने प्रेसवार्ता में कहा कि, बिहार के अंदर में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष  पप्पू यादव  ने अपने प्रेसवार्ता में कहा कि, बिहार के अंदर में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है

रिपोर्ट अविनाश कुमार

आम लोग भी पोर्न फिल्म देख देख कर गलत काम करने लगे हैं बिहार के अंदर में 1 दिन में औसतन 35 से 40 बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं यह बलात्कारी हमारे ही समाज के बीच के रहने वाले हैं इन को चिन्हित करने की जरूरत है अन्यथा नीतीश राज में बेटी की आवाज के नाम पर राजनीति करने वाले डबल इंजन की सरकार बेटी की अस्मत बचाने में खरी नहीं उतर रही मेरी सरकार आती है तो 72 घंटे के अंदर पॉर्न जैसी गंदी फिल्म को बंद कर दिया जाएगा,और एक अभियान चलाकर बिहारी युवा और छात्र एक मिसाल कायम करेंगे जो सिर्फ बिहार ही नहीं पूरे भारत में समाजीक जागरूकता अभियान के साथ पॉर्न फिल्म को बंद कराने की मुहिम शुरू करेंगे, और ऐसे बलात्कारियों के लिए स्पीडी ट्रायल चलाकर 6 महीने के अंदर फांसी का प्रावधान लाऊंगा, वहीं जाप राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव जी ने कहा की डबल इंजन की सरकार बिहार के गरीब, मजदूर,किसान और युवा, छात्र विरोधी है, वर्चुअल रैली करती है मगर एक्चुअल में बिहार की जनता को क्या चाहिए उस पर बात नहीं करती,,, बाढ़ के मुद्दे पर बिहार सरकार कुछ नहीं बोलती किसान के मुद्दे पर डबल इंजन की सरकार चुप है बेरोजगार युवा इधर उधर इधर उधर भटक रहे हैं उस पर कुछ नहीं कहती जो छात्र का भविष्य बनाते हैं नियोजित शिक्षक उन पर कोई संज्ञान नहीं लेती जो प्रवासी मजदूर आए हैं उनके रोजगार के बारे में कोई ठोस कदम नहीं उठाया वर्चुअल रैली कर करके एक्चुअल बात को समस्याओं को दबाने की कोशिश की जा रही है मैं चुनाव आयोग से ही आग्रह करता हूं वर्चुअल वोटिंग के लिए जो बिहार सरकार की डबल इंजन की सरकार गंदी राजनीति कर रही है मैं उसका विरोध करता हूं क्योंकि जिन पार्टियों के पास पैसा है वह वर्चुअल रैलियां भी करेंगे और वर्चुअल वोटिंग की भी बात करेंगे मगर जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते जो गरीबों की आवाज सड़कों पर उठाती है और विपक्ष की तरह बिहार में गरीब दबे कुचले मजदूर छात्र युवा की समस्याओं को लेकर लंबी लड़ाई लड़ी है इस वर्चुअल चुनाव में हम जैसे गरीब पाटिया प्रचार प्रसार कर सकेगी और ना ही वोटिंग में हिस्सा लेने की समर्थ रहेगी क्योंकि हमारे पास पैसा नहीं है इसीलिए मैं सीधे तौर पर वर्चुअल मशीन एवीएम मशीन के खिलाफ हूं और पेपर पर बैलेट पेपर पर चुनाव के पक्षधर हूं, जब कोरोना महामारी पर पूरी तरह अंकुश लग जाए तब चुनाव की घोषणा होनी चाहिए, नीतीश कुमार ने कोरोना वाईरस का टेस्ट कराना एक साजिश के तहत् बंद कर दिया है, ताकि इलेक्शन को कराया जा सके,मैं वर्चुअल इलेक्शन तो दूर ईवीएम से भी इलेक्शन कराने के खिलाफ हूं, मैं इस के खिलाफ हाई कोर्ट में पी.आई.एल भी दायर करूंगा चुनाव आयोग को लिखित आवेदन भी दूंगा अगर कोई सुनवाई नहीं हुई तो देश के सर्वोच्च न्यायालय का भी जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक सहारा लेगी,, क्योंकि इस समय बिहार के अंदर में डबल इंजन की सरकार भाषण पर भाषण दे रही है गरीबों को राशन नहीं दे रही प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया नहीं करा रही मगर वर्चुअल इलेक्शन करवाने की तैयारी कर रही है बड़ी साजिश का अंदेशा है इसीलिए तमाम विपक्षी पार्टियों को एक साथ मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है जनता थक चुकी है अब विकल्प चाहती है और जनता अच्छा विकल्प देने को तैयार बैठी है मगर इलेक्शन से पहले कोरोना से लड़ने की जरूरत है इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉक्टर मुन्ना खान, युवा जिला अध्यक्ष चुनमुन यादव,अकलियत जिला अध्यक्ष चांद बाबू, मधुबनी जिला अध्यक्ष बृज किशोर यादव, नगर अध्यक्ष पप्पू सरदार राजेश बाबा युवा प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह, पुतून बिहारी, सदर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप राय, जिला उपाध्यक्ष नफीस खान,मो० अरमान नौशाद अहमद, छात्र नेता काशिफ इकबाल,दीपक झा,साईं निरुपम,डॉक्टर वारिश, जिला महासचिव दस्तगीर अंसारी, जिला सचिव मिन्नतुल्लाह अंसारी, अंकित आनंद, कमलेश यादव, इत्यादि मौजूद थे,

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …