Breaking News

दरभंगा सदर प्रखंड के सोनहान में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शुरू सेंटर में मरीजों को ओपीडी एवं प्रसूति विभाग व टीकाकरण की मिलेगी सुविधा मरीजों को सभी दवाओं की होगी आपूर्ति

सदर प्रखंड के सोनहान में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शुरू
सेंटर में मरीजों को ओपीडी एवं प्रसूति विभाग व टीकाकरण की मिलेगी सुविधा
मरीजों को सभी दवाओं की होगी आपूर्ति

रिपोर्ट गुड्डु कुमार ठाकुर

दरभंगा सदर प्रखंड के बासुदेवपुर पंचायत के सोनहन में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा तथा नगर विधायक संजय सरावगी की ओर से हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर का उद्घाटन हुआ. उद्घाटन के उपरांत अपने संबोधन में विधायक सरावगी ने बताया कि प्रखंड अस्पताल के अतिरिक्त सोनहान में इस वैलनेस सेंटर के कार्य करने से बासुदेवपुर पंचायत सहित पूरे प्रखंड के लोगों को एक और बेहतर अस्पताल मिल गया है. स्वास्थ्य सेवा में बेहतरी को लेकर यह एक अच्छा कदम हुआ है.

ओपीडी एवं प्रसूति विभाग की मिलेगी चिकित्सा सुविधा
सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने बताया हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खोलने का मुख्य उद्देश्य जनमानस को सौहार्दपूर्ण वातावरण में विश्वसनीय, गुणवत्तापूर्ण एवं विस्तारित प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलव्ध कराना है। स्वास्थ्य सेंटर में प्रसूति विभाग एवं ओपीडी आरंभ हो जाएगा. प्रखंड अस्पताल के सदृश इस अस्पताल में भी दवाओं की आपूर्ति होगी. साथ ही मरीजों को सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी तथा यहां बच्चों के टीकाकरण का कार्य भी संपादित होगा.

क्षेत्र के लोगो को मिलेगा स्वास्थ लाभ
डॉ संजीव कुमार सिन्हा ने बताया सोनहान में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर खुलने पर क्षेत्र वासियों को स्वास्थ लाभ मिलेगा. यहाँ गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित प्रसव की सुविधा होगी. बच्चों व महिलाओं को टीकाकरण के लिए अन्य अस्पताल जाने की ज़रूरत नही होगी. वही रोजाना ओपीडी में चिकित्सक आने वाले मरीज़ों का उपचार किया जाएगा. इसके अलावा गर्भवती महिलाओं के प्रसव से पूर्व सभी जांच की व्यवस्था की गई है.

कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ संजीव कुमार सिन्हा, जिला स्वास्थ्य प्बंधक, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक ,प्रखंड प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी आदि मौजूद थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …