Breaking News

मास्क पहने अभियान को लेकर जिलाधिकारी स्वयं उतरे दरभंगा के सड़कों पर पांच प्रतिष्ठानों को किया गया सील

समाहरणालय, दरभंगा
(जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)

मास्क पहने अभियान को लेकर जिलाधिकारी स्वयं उतरे दरभंगा के सड़कों पर
पांच प्रतिष्ठानों को किया गया सील
दरभंगा

रिपोर्ट अविनाश कुमार

7 जुलाई 2020, कोविड-19 कोरोना वायरस से बचाव व सुरक्षा के लिए बिहार सरकार द्वारा जारी आदेश के आलोक में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है साथी इसके उल्लंघन करते पाए जाने पर 50 रुपये जुर्माना अधिरोपित करने एवं वैसे प्रतिष्ठान जहाँ के कर्मी या वहाँ उपस्थित ग्राहक मास्क पहने नहीं पाए जाते हैं, तो उस प्रतिष्ठान को 3 दिनों के लिए सील करने एवं जुर्माना अधिरोपित करने का प्रावधान किया गया है।
मास्क पहने अभियान के अंतर्गत आज जिलाधिकारी दरभंगा डॉ0 त्यागराजन एसएम स्वयं दरभंगा शहर के सड़कों पर उतरें, उनके नेतृत्व में अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा सदर द्वारा हजमा चौक, बाकरगंज लहेरियासराय, बेलवागंज लहेरियासराय क्षेत्र में श्रेया आर्ट ग्राफिक्स सहित पांच प्रतिष्ठानों को, वहाँ के कर्मियों या उपस्थित ग्राहकों द्वारा मास्क का प्रयोग करते नहीं पाए जाने पर 7 जुलाई से 10 जुलाई 2020 तक के लिए सील कर दिया गया है। बेलवागंज लहेरियासराय अवस्थित टीवी, रेफ्रिजरेटर व वाशिंग मशीन के विक्रेता गौतम एजेंसी प्रतिष्ठान के अंदर जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एस एम स्वंय प्रवेश कर उपस्थित ग्राहकों व प्रतिष्ठान के कर्मियों की जाँच की। वहाँ सभी मास्क पहने हुए थे।
इस अभियान के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त श्री घनश्याम मीणा,उप निदेशक जन सम्पर्क उपस्थित थे।
उप निदेशक जन सम्पर्क,
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …