समाहरणालय, दरभंगा
(जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)
मास्क पहने अभियान के अन्तर्गत की गई कार्रवाई
विभिन्न थानों एवं अंचलों में वसूली गई जुर्माना राशि
दरभंगा,

7 जुलाई 2020, जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. के आदेश के आलोक में आज जिले के विभिन्न थानों एवं अंचलों में कोविड-19 से बचाव के लिए मास्क पहने एवं सामाजिक दूरी पालन करे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर जाँच की गई।
बिना मास्क के पाये गये लोगों से जुर्माना की वसूली की गई। जिसमें बेनीपुर अनुमंडल में 208 लोगों से 10400 रुपये, दरभंगा सदर अंचल में अंचल में अंचलाधिकारियों द्वारा 223 लोगों से 11150 रुपये, बिरौल अनुमंडल में 289 व्यक्तियों से 14450 रुपये, केवटी अंचल में 32 लोगों से 1600 रूपये, कुशेश्वरस्थान अंचल में 63 लोगों से 3150 रूपये, सिंहवाड़ा अंचल में 58 व्यक्तियों से 2900 रूपये, हायाघाट अंचल में 87 व्यक्तियों से 4350 रूपये, बहादुरपुर अंचल में 52 लोगों से 2600 रूपये अर्थ दण्ड के रूप में वसूला गया। सिमरी थाना द्वारा 58 लोगों से 2900 रुपए बहादुरपुर थाना द्वारा 52 लोगों से 2600 रुपए, तथा जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा 21 वाहनों से जुर्माना राशि की वसूली की गई।
इसके साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर एवं बिरौल, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, बेनीपुर, बिरौल एवं प्रतिनियुक्त वरीय उप समाहर्त्ताओं द्वारा संबंधित थानों के पुलिस बल के साथ विभिन्न स्थलों पर प्रतिष्ठानों एवं वाहनों की गहन जाँच अभियान चलाया गया एवं सरकारी आदेश का उल्लंघन करने वालों से अर्थ दण्ड वसूला गया।
उप जन सम्पर्क निदेशक
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal