समाहरणालय, दरभंगा
(जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)
आपदा प्रबंधन विभाग ने किया एलर्ट
09 से 12 जुलाई के बीच भारी वर्षा की संभावना
दरभंगा,

विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं जल संसाधन विभाग,बिहार के सचिव श्री संजीव हंस ने जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. के साथ बाढ़ एवं वर्षा को लेकर समीक्षा बैठक की।
श्री संजीव हंस ने जिलाधिकारी, दरभंगा को बताया कि वर्षा एवं बाढ़ के लिए कार्यकारी 05 एजेसियों द्वारा सूचित किया गया है कि दरभंगा सहित कई जिलों में 09 जुलाई से 12 जुलाई के बीच भारी बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से जिले के सभी लोगों को एलर्ट कर दिया जाए कि वे इस दौरान यथासंभव अपने घरों में ही रहें और बाँध की पेटी में रहने वाले को जागरूक कर दिया जाय कि अपने परिजनों एवं अपने मवेशियों के लिए ऊँचा स्थल चिन्ह्ति कर लें और यथासंभव ऊँचे स्थान पर चले जाएं।
उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को सूचित किया जा चुका हैं कि जहाँ भी बाँध में वर्षा से दरार पड़ गया हो या छिद्र हो गया हो तुरंत उसकी मरम्मति करवा दें। श्री संजीव हंस ने कहा कि जहाँ-जहाँ पुल निर्माण के कार्य चल रहे हैं, वहाँ कार्य रूकवाकर पानी की धारा के लिए मार्ग को अवरोध मुक्त कर दिया जाए, खासकर कमला नदी के क्षेत्र में।
अपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने जिलाधिकारी को कहा कि फ्लड फायटिंग में कार्य करने वाले संवेदको एवं कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव करने हेतु समुचित व्यवस्था की जाए।
जिलाधिकारी ने इस संबंध में सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी के साथ आज ही बैठक आहूत की है।
उप जन सम्पर्क निदेशक
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal