आगामी दरभंगा ग्रामीण विधान सभा वर्चुअल रैली को ऐतिहासिक बनाने हेतु भाजपा दरभंगा ग्रामीण मंडल की बैठक खुटवारा कम्पलेक्स में मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानन्द यादव की अध्यक्षता में सम्प्पन हुई।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री चन्दन ठाकुर ने किया। मंडल प्रभारी अशोक नायक ने कहा की
विहार विधान सभा चुनाव का शंखनाद हो चुका हैं।पार्टी के संगठनात्मक ढाँचा को मजबूत बनाने की जरूरत हैं।केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में किये जारहे योजनाओं को जन जन तक पहुंचावे और बूथ पर सप्त ऋषियों की गठन में तेजी लाई जाय।जनधन खाते में 15 सौ की राशि ,राशन कार्डधारीओ को तीन माह राशन एवं दाल फ्री के साथ एक हजार की राशि जो अब नवम्बर तक बढ़ाई गई हैं।,वृद्धा पेन्शन में तीन माह का अग्रिम भुकतान,उज्ज्वला योजना के तहत तीन गैस सिलेंडर फ्री दिया गया हैं।वही दरभंगा में निकट समय मे केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा जनहित में कई योजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन की तैयारी चल रहीं हैं।एम्स,सुपरस्पेशलीटी हास्पिटल एवं एयरपोर्ट के साथ मिथिला के मखान उद्योग को भी नई दिशा मिलेगी।जिससे हजारों लोगों को रोजगार प्राप्त होगी।
मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद यादव ने कहा की संगठन का कार्य करते हुए कोरोना महामारी से वचाव एवं जनता को इसके बारे में जागरूक करने की भी जरुरत हैं,असहाय और जरूरतमंद लोगो को दरभंगा ग्रामीण मंडल संगठन द्वारा खाद्य सामग्री,सेनेटाइजर और मास्क की वितरण किया गया जो काफी सराहनीय रहा और आगे भी चलाते रहना है। 15 पंचायतो में रैली का केन्द्र बनाई जाएगी ।इस रैली को राष्ट्रीय और प्रदेश के नेतागण सम्बोधन करेगें। प्रधानमंत्री पत्र को घर घर तक पहुचांना हैं। हम आगे बढ़ेंगे ,हम प्रगति पथ पर दौड़ेंगे,हम विजयी होंगे का आज संकल्प ले कार्यकर्तागण। रैली ऐतिहासिक होगी।
बैठक को पंचायती राज प्रकोष्ट के जिला संयोजक ब्रजेश राय,घनश्याम चौधरी,कमल प्रसाद साह,रूना झा,न्यूटन कुमार देव,अमरजीत सिंह,सुभाष सिंह,मदन यादव भी विचार व्यक्त किये।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal