Breaking News

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, कई राज्यो से लापता हुए 40 लोग। रिपोर्ट राम प्रकाश महतो

नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाई तबाही, कई राज्यो से लापता हुए 40 लोग।
नेपाल-

दरभंगा news 24 live

चीन बॉर्डर पॉइंट से जोड़ने वाला अरानिको राजमार्ग भी कम से कम सात स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया है।
पिछले 48 घंटों में नेपाल के विभिन्न जिलों में मानसून के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है। वहीं, नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में बाढ़ के कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की थी। जानकारी के लिए बता दें कि बाढ़ और भूस्खलन के कारण नेपाल और चीन के बीच ततोपानी-झांगमू बॉर्डर पॉइंट को जोड़ने वाली सड़क को भी नुकसान पहुंचाया है।सिंधुपालचौक जिला प्रशासन कार्यालय के मुख्य जिला अधिकारी उमेश कुमार ढकाल ने गुरुवार सुबह समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि बरहाबिसे नगर पालिका में 11 घर बहने से 14 लोग लापता हैं। इसके साथ ही 3 लोग घायल हुए हैं।वहीं भोटेकोशी नगरपालिका में दो घर बहने के बाद से चार लोग लापता हो गए और दो लोग घायल हो गए।उन्होंने यह भी बताया कि राजधानी काठमांडू को नेपाल-चीन बॉर्डर पॉइंट से जोड़ने वाला अरानिको राजमार्ग भी कम से कम सात स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …