Breaking News

दरभंगा मिर्जापुर चौक का वी मार्ट मॉल किया गया सील मॉल बंद रखने के आदेश का किया था उल्लंघन अगले सात दिनों तक चलेगा वाहन एवं प्रतिष्ठान जांच अभियान मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत अनुपालन करवाया जाएगा। रिपोर्ट अविनाश कुमार

समाहरणालय, दरभंगा
(जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)

 

मिर्जापुर चौक का वी मार्ट मॉल किया गया सील
मॉल बंद रखने के आदेश का किया था उल्लंघन
अगले सात दिनों तक चलेगा वाहन एवं प्रतिष्ठान जांच अभियान
मास्क का प्रयोग व सोशल डिस्टेंसिंग का शत प्रतिशत अनुपालन करवाया जाएगा

दरभंगा news 24 live

दरभंगा शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर दरभंगा जिला के विभिन्न स्रोतों से शहरी क्षेत्र के सभी मॉल को बंद करवाने की मांग पर जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा 07 जुलाई 2020 को दरभंगा शहरी क्षेत्र के सभी मॉल को अगले आदेश तक बंद रखने का आदेश जारी किया था।
10 जुलाई को मिर्जापुर चौक अवस्थित वी मार्ट मॉल खुला पाया गया। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण सुरक्षा व बचाव के लिए सभी मॉल को बंद रखने हेतु जारी किए गए आदेश के उल्लंघन करते पाए जाने पर अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर श्री राकेश कुमार गुप्ता द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दरभंगा सदर के साथ 10 जुलाई 2020 की रात्रि को वी मार्ट मॉल को सील करते हुए मॉल के मालिक और प्रबंधक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
आज पूर्वाह्न 11:30 बजे अनुमंडल पदाधिकारी दरभंगा सदर द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दरभंगा सदर श्री अनोज कुमार के साथ जांच दल ने पुनः सील मॉल का मुआयना किया गया तथा वस्तु स्थिति से अवगत होते हुए उपस्थित संवाददाताओं को विधि सम्मत कार्रवाई करने की जानकारी दी तथा इससे अन्य लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक रहते हुए सरकारी आदेश का पालन करने तथा कोरोना के विरुद्ध साथ मिलकर लड़ने का संकल्प दोहराया। जांच दल में नगर थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा भी शामिल थे।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिले में, खासकर शहरी क्षेत्र में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के रोकथाम के लिए जिलाधिकारी-सह- जिला दंडाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा आदेश जारी कर 10 जुलाई से दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में अत्यावश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक खोलने का आदेश दिया गया है।
(राहुल कुमार)
नोडल पदाधिकारी, जन सम्पर्क
दरभंगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …