मधुबनी/ लदनियां:- गागन नदी में बढा जल स्तर कई गाँव में घुसा बाढ का पानी, जन जीवन हुआ अस्त ब्यस्त!
लदनियां।

सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र लदनियां में भी बारिश का कहर देखने को मिला है। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्रों के साथ प्रखंड में लगातार बारिश होने से गागन नदी के जलस्तर में हुई बढोतरी के नदी के किनारे अवस्थित गांव क्रमशः पथलगाढा,दोनवारी व मोतनाजय,कमतोलिया और जानकीनगर स्थित घर-घर में पानी घुसा हुआ है। वहीं महुआ गांव स्थित खेतों में लगा पानी से धान फसल जहां बर्वाद हो गया वहीं इस सभी गांव के घरों में पानी का प्रवेश कर जाने से लोग हलकान और परेशान हैं। वहीं प्रशासन की ओर से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है जिससे गांव वासी बेहद परेशान हैं। लोग अपने अपने घरों में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि गांव के कई मुहल्ले में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं रहने से लोगों का जीना मुहाल है। ऐसी स्थिति में लोग घर से जुड़ा रोजमर्रा का सामान लाने में भी असमर्थ हैं। प्रभावित पंचायत समिति सदस्य रामकुमार यादव समेत दर्जन भर लोगों का कहना है कि अगर जल्द प्रशासन के द्वारा जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो माहमारी फैलने से कोई नहीं रोक सकता है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal