छपकी पड़री लक्ष्मीसागर में आम लोगो के सक्रियता से मोटर छोड़ चोर फरार।
मोटर को पुलिस के हवाले कर मोहल्लावासियों ने प्रतिदिन पेट्रोलिंग करने की की माँग।
दरभंगा
सदर
लक्ष्मीसागर छपकी पड़री मोहल्ला में अहले सुबह चोर के द्वारा किसी के मकान से मोटर चोरी कर ले जाया जा रहा था जिसको कुछ लोगो के देख लेने के बाद मास्क पहने चोर ने मोटर को छोड़ फरार हो गया।जिसके बाद मोहल्लावासी मोटर को अपने कब्जे में लेकर सदर थाना को सूचित किया और थाना के सबइंस्पेक्टर नागेन्द्र कुमार सिंह के हवाले कर दिया।थाना के हवाले करते समय मोहल्लावासियों ने थाना से प्रतिदिन पेट्रोलिंग करने की माँग की और चोरो को पकड़ने की मांग की।उक्त समय सारामोहम्मद पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि मोहम्मद आज़ाद,वार्ड सदस्य मोहम्मद मुस्तुफा,छात्र नेता संदीप कुमार चौधरी, संजीव चौपाल,किरण जी,सुमित श्रीवास्तव,गौरव कुमार सिंह,नवीन मिश्रा, पुटू जी,निक्कू जी,अखिलेश यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।ज्ञातव्य हो कि चोरी,नशेड़ियों की उत्पात सहित अन्य समस्या को लेकर पिछले रविवार को मोहल्लावासियों ने एक बैठक आयोजित की थी जिसके बाद लोग सक्रिय थे।
संदीप कुमार चौधरी
छपकी पड़री मोहल्ला की ओर से
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal