एमएसयू ने एमडीबी की मांग को लेकर बहादुरपुर,बहेरी और बेनीपुर प्रखंड में किया आंदोलन-

मिथिला स्टूडेंट यूनियन के विश्वविद्यालय प्रभारी अमन सक्सेना ने मीडिया को खबर देते हुए कहा आज से मिथिला डेवलपमेंट बोर्ड की मांग को लेकर विभिन्न जिलों के प्रखंडों में आंदोलन की शुरुवात की गयी जिसमे दरभंगा के बहादुरपुर बहेरी और बेनीपुर के प्रखंड कार्यालय में धरना दिया गया और सभी जगह अपनी बहुप्रतीक्षित मांग मिथिला डेवलपमेंट बोर्ड की स्थापना के लिए युवाओं ने हुंकार भरा हैं तीनो जगह धरना में शामिल हुए एमएसयू के दरभंगा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार झा ने कहा संगठन पिछले 3 वर्षो से मिथिला के 20 जिलों के विकाश के लिए मिथिला डेवलपमेंट बोर्ड की मांग कर रहा हैं जिसके लिए सड़क से लेकर सांसद भवन तक और जेल तक का सफर संगठन ने तय किया हैं संगठन का उद्देश्य हैं की जो सेपरेट बोर्ड किसी राज्य के पिछड़े छेत्र के लिए केंद्र सरकार के द्वारा दिया जाता हैं वो सेपरेट बोर्ड का गठन मिथिला छेत्र के लिये भी हो देश में सबसे पिछड़ा छेत्र मिथिला छेत्र ही हैं लगभग 6 करोड़ आबादी अच्छी शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के लिए के लिए दर दर भटक रहा हैं आजादी से पूर्व संपन्न मिथिला छेत्र आज भुखमरी कुपोषण और पलायन का शिकार होता जा रहा हैं ऐसे में इस बोर्ड का गठन होना 6
करोड़ मिथिलावासी के लिए लाइफलाइन साबित हो सकता हैं एमडीबी मिथिला के लोगों का अधिकार हैं आजादी से पूर्व यहाँ उद्योग धंधा था जिसे एक सोची समझी साजिस के तहत यहाँ के सरकारों के द्वारा बंद कर दिया गया और मिथिला छेत्र को लेबर जोन बना कर छोड़ दिया गया हैं एमडीबी के माध्यम से सरकार से 1 लाख करोड़ रुपया की मांग की जा रही हैं और विधानसभा चुनाव से पूर्व व्यापक तौर पर आंदोलन शुरू कर यहाँ की सत्ता को एमडीबी के गठन के लिए मजबूर करने का काम संगठन करेगा ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal