Breaking News

दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का छात्र नेता सम्मेलन आभासी माध्यम से संपन्न हुआ। संपादकीय (दरभंगा news 24 live )

दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का छात्र नेता सम्मेलन आभासी माध्यम से संपन्न हुआ।

इस छात्र नेता सम्मेलन का उद्घाटन स्थानीय अभाविप कार्यालय मिश्रटोला दरभंगा किया गया। उद्घाटन में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी, विभाग संयोजक सुमित सिंह, विभाग संगठन मंत्री हेमंत मिश्रा, जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर उपस्थित थे।

जिस में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास जी ने कहा कि बिहार के छात्रों में अद्भुत प्रतिभा व्याप्त है लेकिन दुर्भाग्य है बिहार के छात्रों को अपनी प्रतिभा बिहार में दिखाने का उचित अवसर नहीं मिलता है सीमित संसाधनों में बिहार के छात्र व युवाओं ने पूरे भारत को सींचने का कार्य किया है हर राज्य के तरक्की में हर बिहारी का योगदान है लेकिन बिहार के छात्र सीमित संसाधन होने के बाबजूद भी यहाँ के छात्रों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराने का कार्य किया है, बिहार ज्ञानियों की भूमि रही है और सदैव देश का दिशा दशा तय करने का कार्य किया है अगर हम बिहार के भूमि से उपजे छात्र आंदोलनों की बात करें तो जय प्रकाश को लोकनायक बनाने का कार्य यहाँ के छात्रों ने ही किया है, ख़ासकर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के चारों जिला की बात करें तो यहां के छात्रों ने इस कोविड-19 भयंकर त्रासदी के दौरान भी सेवा का कार्य जारी रखने का कार्य किया जो अपने आप में पूरे बिहार में अनूठा मिसाल है साथ ही अभाविप के कार्यकर्ताओं ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय व पूरे बिहार के जरिए संपूर्ण भारत को एक नए स्वरूप आंदोलन का दिया और बिहार ने आंदोलन के ऑनलाइन स्वरूप के माध्यम से पूरे भारत को एक नई दिशा देने का कार्य किया।*

*इस छात्र नेता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार प्रांत सह संगठन मंत्री अजीत उपाध्याय ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समाज में अपने कार्य कौशल और कार्यकुशलता के बदौलत ही जानी जाती है इस कोविड-19 के काल में भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत सभी जिलों में सभी कस्बों में सक्रिय रहा लगभग पूरे विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत हजारों कार्यकर्ताओं ने भोजन प्रदान करने का कार्य किया। अगर हम एस टी इ टी के बाद बिहार में उपजे छात्रों के आक्रोश को भी देखें तो इस आंदोलन को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक नई दिशा और दशा देने का कार्य किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस कोविड-19 की अवधि में भी आंदोलन का एक नया स्वरूप समाज के समक्ष पेश करने का कार्य किया और पूरे भारतवर्ष में लोगों के बीच एक सकारात्मक चर्चा का विषय बना इस तरह का सफल आयोजन वर्चुचल माध्यम से विद्यार्थी परिषद ही कर सकती है ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सभी कार्यकर्ता चाहे मास्क निर्माण का कार्य या जिन तक राहत था व सामग्री आरंभ में नहीं पहुंचा था वहां तक सरकार व प्रशासन पहुंचने में विफल रहा वहां विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने हर गांव तक पहुंच कर एक एक परिवार को चिन्हित करने का और सेवा करने का कार्य किया। इस कार्य में हमारी छात्रा बने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और बड़े पैमाने पर मस्त निर्माण का कार्य किया यह हमारे समाज के लिए छात्रा बहनों के द्वारा एक अनूठी मिसाल पेश करने का कार्य किया गया।*

*ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक कुमार कहा छात्र संघ अपने उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय से छात्र हितों के लिए अनवरत संघर्ष करके छात्रों को अधिकार दिलाने का काम मिथिला विश्वविद्यालय में करती आई है जिसके परिणाम स्वरूप आम छात्रों के सहयोग से लगातार तीसरी बार विद्यार्थी परिषद ने मिथिला विश्वविद्यालय में छात्र संघ का पूरा का पूरा पैनल जीतने में सफलता प्राप्त किये यह आम छात्रों के द्वारा अपने संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं छात्र संघ के कार्य पद्धतियों के ऊपर विश्वास रखने के परिणाम स्वरुप ही ऐसा देखने को मिला है।*

*वही इस कार्यक्रम का संचालन विभाग संयोजक सुमित सिंह ने किया। छात्र नेता सम्मेलन का विषय परिवेश विश्वविद्यालय संयोजक पिंटू भंडारी ने किया उन्होंने कहा छात्र नेता सम्मेलन विश्वविद्यालय के चारों जिला में खासकर छात्रों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने और संगठन में आम छात्र नेताओं की भूमिका को बताने का एक माध्यम है और यह छात्र नेता सम्मेलन आने वाले दिनों में मिथिला विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।*

*सम्मेलन में कोरोना के कारण उपजे हालात में शैक्षणिक सामाजिक सहित विभिन्न मुद्दों पर मधुबनी के जिला संयोजक विष्णु विज्ञान झा द्वारा प्रस्ताव लाया गया साथ ही विभिन्न जिला के छात्र नेता दरभंगा जिला संयोजक मणिकांत ठाकुर ,वंदना कुमारी, श्वेत निशा, छात्र संघ उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार, बेगूसराय से जिला संयोजक कन्हैया कुमार, समस्तीपुर जिला संयोजक अनुपम झा ने अपने परिसरों की समस्या को लेकर आवाज बुलंद की।*

*वही इस छात्र नेता सम्मेलन मे मुख्य रूप से प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर सुग्रीव जी, प्रदेश मंत्री सुश्री लक्ष्मी जी, विश्वविद्यालय प्रमुख विमलेश जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत चौधरी जी सहित मिथिला विश्वविद्यालय के चारों जिला दरभंगा मधुबनी समस्तीपुर बेगूसराय के सैकड़ों कार्यकर्ता ने वर्चुचल छात्र नेता सम्मेलन में भाग लिया।*

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …