जिले के सभी पीएचसी में कोरोना की जांच आधे घंटे में होगी
कंटेनमेंट जोन, हॉटस्पॉट में रैपिड एंटीजन किट से कोविड-19 की होगी जांच
सदर
अस्पताल में स्थापित की गयी चौथा ट्रूनेट जांच मशीन
कोरोना मरीज की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है इसे देखते हुए सदर अस्पताल में मंगलवार को चौथा ट्रूनेट जांच मशीन स्थापित की गयी। साथ ही कंटेंटमेंट जोन एवं हॉटस्पॉट में कोरोना की जांच नहीं हो पा रही थी ऐसी स्थिति में बीएमएसआईसीएल द्वारा राज्य के सभी जिलों के पीएचसी को रैपिड एंटीजन किट उपलब्ध कटाई गयी है। अब कंटेंटमेंट जोन तथा हॉटस्पॉट वाले जगहों पर कोरोना संदिग्ध मरीजों की जांच इसी किट के माध्यम से की जा सकेगी।
पोर्टल पर रीयल टाइम बेसिस पर होगी एंट्री:
प्रत्येक जांच के संबंध में विवरण की इंट्री रियल टाइम बेसिस पर राज्य स्वास्थ समिति द्वारा विकसित आईसीएमआर पोर्टल पर अनिवार्य रूप से की जाएगी। इस पोर्टल पर एंट्री रियल टाइम बेसिस पर किए जाने की जिम्मेदारी जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी की होगी एवं पूरी व्यवस्था का अनुश्रवण जिला अपर चिकित्सा मुख्य पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा। रैपिड एंटीजन किट को 2 डिग्री से 30 डिग्री सेल्सियस तापमान में रखा जाएगा।
सिविल सर्जन ने सभी अनुमंडल अस्पताल अधीक्षक एवं सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी को दिया निर्देश:
सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बीएमएसआईसीएल से प्राप्त रैपिड एंटीजन किट से कोविड-19 करने को लेकर सभी अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, को पत्र लिखकर निर्देश दिया है कि कंटेंटमेंट जोन एवं हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में कोविड 19 से संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का रैपिड एंटीजन किट से कोविड 19 की जांच की जाए।
जिला में स्थापित की गयी चौथी ट्रूनेट जांच मशीन:
सिविल सर्जन डॉ सुनील कुमार झा ने बताया सदर अस्पताल में मंगलवार को चौथी ट्रूनेट जांच मशीन स्थापित की गयी। विदित हो कि जिला अस्पताल में पूर्व से 3 ट्रूनेट जांच मशीन स्थापित है। मंगलवार को एक और मशीन इंस्टॉल होने से जिले में जांच मशीन की संख्या 4 हो गई है। उनहोंने बताया जिले में प्रतिदिन आरटी पीआरसी से 200 मरीजों की जांच होगी तथा एंटीजन किट से 175 मरीजों की जांच होगी। जिससे जिले में कोरोना संक्रमित की जांच की संख्या में बढ़ोतरी होगी। जिले में अब प्रतिदिन 375 मरीजों की जांच हो सकेगी।
जिले में कोरोना मरीज की संख्या 637
जिले में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है जो बढ़कर 637 हो गई है इसी क्रम में आज 24 नए मरीज मिले हैं जिसमें 12 मंडल कारा से , 2 पण्डौल, 2 राजनगर, 1बेनीपट्टी, 1रहीका एवं 6सदर मधुबनी मे- 2वार्ड न .- 06से , 1सदर अस्पताल, 1 भौवाड़ा , 1मीना बाजार , 1 जे. पी. कालोनी से मिले हैं.
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal