कोरोना महामारी से बचाव के लिए दरभंगा यूनेस्को क्लब ने आज जागरूकता अभियान चलाया| हमारा जीवन अनमोल ~ सुरक्षा आपके हाथ जरूरी हो तभी घर से निकले मास्क का निरंतर प्रयोग करें। संपादकीय ( दरभंगा news 24 live)

कोरोना महामारी से बचाव के लिए दरभंगा यूनेस्को क्लब ने आज जागरूकता अभियान चलाया| हमारा जीवन अनमोल ~ सुरक्षा आपके हाथ
जरूरी हो तभी घर से निकले मास्क का निरंतर प्रयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें  सैनिटाइजर का प्रयोग करें
लिखे गए पोस्टर बैंक, दुकानों नर्सिंग होम के मुख्य द्वार पर सदस्यों के द्वारा लगाए जा रहे हैं| इस संदर्भ में क्लब के अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी ने कहा की अभी हम जिस दौर से गुजर रहे हैं उसमें सतर्कता ही इस महामारी से बचाव कर सकती है| दुकानदार भाइयों से लेकर आम नागरिकों को सचेत होने की आवश्यकता है| अगर हम सरकार के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करेंगे तो इस महामारी को रोकना संभव नहीं है, दिन पर दिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है| सरकार एवं प्रशासन को भी आम सुरक्षा के लिए बार बार लॉकडाउन लगाना पड़ेगा जिसका खामियाजा हमें ही भुगतना पड़ेगा, नहीं तो हम सचेत हो जाएं और सरकार के निर्देशों का पालन करें यही मूल मंत्र है स्टेट बैंक की शाखा प्रबंधक शंकर झा ने कहा की बैंक में सरकार के सभी निर्देशों का पालन किया जा रहा है किंतु दुकानदारों से लेकर आमजन के द्वारा अनदेखी की जा रही है, सभी को निरंतर सामाजिक दूरियों के साथ-साथ मास्क का प्रयोग करना नितांत आवश्यक है| उपरोक्त अभियान में क्लब के उपाध्यक्ष मनोरंजन प्रसाद अग्रवाल, रतन खेरिया, डॉ• विनोद कुमार, सचिव डॉक्टर सीमा कुमार ,कोषाध्यक्ष रिंकू कुमार झा, सुनील गामी, सुधीर गुप्ता, ललित खेतान, राघवेंद्र कुमार ,आशुतोष भगत आदि सदस्यगण सहयोग कर रहे हैं|

Check Also

 • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   

🔊 Listen to this   • बहेड़ी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय स्थित आर.टी.पी.एस. केंद्र का निरीक्षण   …