Breaking News

दरभंगा बाढ़ राहत कार्यों में लाई गई तेजी तटबंधो की कि जा रही है निगरानी रिपोर्ट (अविनाश कुमार)

समाहरणालय, दरभंगा
(जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)

 

बाढ़ राहत कार्यों में लाई गई तेजी

तटबंधो की कि जा रही है निगरानी

दरभंगा जिले में बाढ़ की स्थिति में सुधार आई है। अंचलाधिकारी, घनश्यामपुर ने बताया कि पानी लगभग 01 फीट घट गया है। इसके साथ ही घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं किरतपुर अंचलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य में तेजी लाई गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि घनश्यामपुर में 04, किरतपुर में 02 एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 01 कुल – 07 स्थलों में सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गई है। जहाँ बाढ़ प्रभावित लोगों को सुबह-शाम भोजन कराया जा रहा है। कुल – 73 नाव का परिचालन उन क्षेत्रों के लोगों के आवागमन के लिए किया जा रहा है, जो निःशुल्क है। इसके अलावे वरीय पदाधिकारी, अंचलाधिकारी ने एन.डी.आर.एफ. की टीम गौड़ाबौराम के अखटवाड़ा गाँव का तथा घनश्यामपुर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
संबंधित क्षेत्र में पदाधिकारियों द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है तथा तटबंधो पर नजर रखी जा रही है।

उप निदेशक, जन सम्पर्क
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …