Breaking News

सिवान। कोरोना संक्रमितो के गांव में भ्रमण पर दहशत जदा ग्रामीणों ने जताया विरोध। जीरादेई से आदित्य सिंह की रिपोर्ट।

सिवान।
कोरोना संक्रमितो के गांव में भ्रमण पर दहशत जदा ग्रामीणों ने जताया विरोध।

प्रखंड क्षेत्र के बड़हुलिया टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को कथित रूप से जिले में रह रहे गांव के एक कोरोना संदिग्ध परिवार द्वारा गांव में आकर भ्रमण करने तथा कथित रूप से उक्त परिवार के एक सदस्य के संदिग्ध रूप से मृत्यु उपरांत गांव में अंत्येष्टि श्राद्ध कर्म करने के उपरांत चार रोज पूर्व तथाकथित रूप से उक्त परिवार के चार और परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर ग्रामीण दहशत में आ गए।  ग्रामीण संजीत कुमार ने बताया कि उक्त सूचना स्थानीय प्रशासन  स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा जिले के वरीय पदाधिकारियों को  देने के बावजूद किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। वही ग्रामीणों ने बताया कि उक्त परिवार के अन्य परिजनों के भी संक्रमित होने की सूचना के बाद पुनः गांव से जिले में बने अपने मकान में चले गए। संक्रमण को लेकर भयभीत ग्रामीण गुरुवार को स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा विरोध जताया।  ग्रामीणों का कहना था कि उक्त परिवार वाले अपना पता जिले में बने मकान  का दिए हुए हैं। तथा स्थाई रूप से वे जिले में ही रहते हैं।

Check Also

• 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक एल.पी.जी गैस सिलेंडर वितरण का लक्ष्य  • वरीय अधिकारी द्वारा 04 गैस एजेंसियों एवं 18 अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण 

🔊 Listen to this   • 06 मई को जिले में 24 हजार से अधिक …