Breaking News

बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल पंचायत के बलुआही गांव में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है जिससे यहां के लोग काफी परेशान हैं।

बहादुरपुर प्रखंड के ओझौल पंचायत के बलुआही गांव में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर रहा है जिससे यहां के लोग काफी परेशान हैं। कई घर पानी से घिर चुके हैं और पानी अभी भी तेजी से बढ़ रहा है। पानी बढ़ने से कई घर के चापाकल और आंगन में पानी प्रवेश कर चुका है। वहीं छोटी बलुआहि गांव में दर्जन से अधिक ग्रामीण का रास्ता बंद होने से नाव चलना शुरू हो गया है।अधवारा नदी का पानी बलुआही छोटी पुल से प्रवेश करने के कारण यह पानी बलुआहि चौर होते हुए बाजितपुर , रत्नों पट्टी शुभंकरपुर , गनौली , बस्ती में पानी प्रवेश कर रहा है। छोटी बलुआही पूल से पानी की धार की रफ्तार काफी तेज है जिसके कारण नदी का पानी गांव की तरफ काफी तेजी से बढ़ रहा है और जिससे लोग काफी भयभीत भी नजर आ रहा है बाढ़ की विभीषिका यह लोग पहले भी झेल चुके हैं जिसके कारण बाढ़ से होने वाली परेशानी का अंदाजा इन्हें काफी पहले से हैं बलुआही के स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह से पानी चौर में फैल रहा है। उससे हम लोगों को परेशानी नहीं है। अगर पानी उल्टा आता है तो हम लोग को पूरा गांव डूबा देगा जिस रफ्तार से पानी बढ़ रहा है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …