प्रवासी कामगारों की मदद के लिये पारा विधिक स्वयंसेवकों की हुई प्रतिनियुक्ति
दरभंगा, 21जुलाई 2020, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा प्रवासी कामगारों को विधिक सहायता पहुंचाने एवं कोविड -19 /वर्ड फ्लू/स्वाइन फ्लू आदि के संक्रमण से बचाव/लक्षण/रोकथाम हेतु जिला के 18 प्रखण्डों में पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है और आमजनों की सुविधा के लिए उनके मोबाइल नंबर / हेल्पलाइन नंबर को सार्वजनिक किया गया है। विधिक पारा स्वयंसेवकों के नाम एवं मोबाइल नंबर निम्नवत हैं :-
दरभंगा सदर प्रखण्ड में संतोष कुमार महतो, मोबाईल नम्बर -9798838097, बहादुरपुर प्रखण्ड में इंद्रजीत कुमार, मोबाईल नम्बर – 9472255740, हनुमाननगर प्रखण्ड में सुरेश कुमार चौधरी, मोबाईल नम्बर – 7352284521, हायाघाट प्रखण्ड में नागेश्वर दास, मोबाईल नम्बर – 9006413907, बहेड़ी प्रखण्ड में प्रेम नाथ सिंह, मोबाईल नम्बर – 9934940182, सिंहवाड़ा प्रखण्ड में रविन्द्र कुमार पासवान, मोबाईल नम्बर – 8405086548, केवटी प्रखण्ड में ललित भूषण झा, मोबाईल नम्बर – 9430294539, जाले प्रखण्ड में मिथिलेश कुमार, मोबाईल नम्बर – 9771141831, मनीगाछी प्रखण्ड में दुर्गाकान्त झा, मोबाईल नम्बर – 9905417841, तारडीह प्रखण्ड में संजय सरोज, मोबाईल नम्बर – 9973736767, बेनीपुर प्रखण्ड में सुमंत कुमार भगत, मोबाईल नम्बर – 6207080669, गौड़ाबौराम प्रखण्ड में ओम प्रकाश, मोबाईल नम्बर – 9973748544, अलीनगर प्रखण्ड में गुरू प्रसाद पासवान, मोबाईल नम्बर – 9709888411, बिरौल प्रखण्ड में इम्तियाज़ अहमद खान, मोबाईल नम्बर – 9525881897, कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखण्ड में रामबली रॉय, मोबाईल नम्बर – 8677923155, कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड में लालू कुमार रॉय, मोबाईल नम्बर – 9431647845, घनश्यामपुर प्रखण्ड में राम सिंह, मोबाईल नम्बर – 7319961164 एवं किरतपुर प्रखण्ड में संजीव चन्द्र भारती, मोबाईल नम्बर – 9430045534/8521156425 की प्रतिनियुक्ति की गई है।
प्रतिनियुक्त किये गये सभी पारा विधिक स्वयंसेवकों को जन कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभ के संबंध में सभी पंचायतों में विधिक जानकारी-सह-जागरूकता कार्यक्रम चलाने, अपने-अपने क्षेत्रों में निवास करने वाले पीड़ित/असहाय/गरीब एवं अन्य जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण में होने वाली शिकायत/गड़बड़ी का निराकरण के साथ-साथ आवेदन लिखवाने तथा उनके शिकायतों को दूर करने का प्रयास करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही राज्य के बाहर से आने वाले प्रवासी मजदूर एवं लॉकडाउन में फंसे अन्य राज्यों /जिलों के लोगों का प्रतिवेदन के साथ-साथ प्रखण्ड सहायता, चिकित्सा एवं अन्य प्रकार की आवश्यक एवं वैधानिक सुविधा मुहैया करवाने के संबंध में कार्य करने तथा खामियों को प्राधिकार को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है।
उप निदेशक, जन सम्पर्क
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal