Breaking News

विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ रति रमण झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताई शोक संवेदना रिपोर्ट (दरभंगा news 24 live)

विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह एवं सिविल सर्जन डॉ रति रमण झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने जताई शोक संवेदना

कोरोना से संक्रमित विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह एवं समस्तीपुर के सिविल सर्जन डॉ रती रमन झा के निधन पर विद्यापति सेवा संस्थान ने बुधवार को शोक जताया। संस्थान की ओर से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए महासचिव डॉ बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके निधन को मिथिला के लिए अपूर्णीय क्षति बताते कहा कि इन दोनों के निधन से जहां हमने एक साफ सुथरी छवि वाले राजनीतिज्ञ एवं चिकित्सक को खो दिया वहीं, जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने वाला व्यक्ति हमसे हमेशा के लिए जुदा हो गया।
मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमला कांत झा ने राजनीति एवं चिकित्सा के क्षेत्र में इन दोनों के अवदान को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताते कहा कि अपने कृतित्व एवं व्यक्तित्व के कारण आम लोगों की यादों में ये दोनों हमेशा बने रहेंगे।
संस्थान के सचिव प्रो जीवकांत मिश्र ने कहा कि अपने मिलनसार स्वभाव के कारण दोनों ही व्यक्ति अपने-अपने कार्य क्षेत्रों में काफी लोकप्रिय थे। इनके निधन से गरीब तबके के लोगों की फिक्र करने वाला व्यक्ति हमेशा के लिए हमसे जुदा हो गया।
मीडिया संयोजक प्रवीण कुमार झा ने कोरोना से संक्रमित होकर काल कवलित हुए इन दोनों के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए इन दोनों के निधन को समाज के लिए बड़ी सीख बताया। उन्होंने कहा कि आम लोग इन घटनाओं से कोरोना के कहर के असर को जानकर स्वयं एवं अपनों की जीवन के साथ खिलवाड़ करने से परहेज करें। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले अन्य लोगों में प्रो विजय कांत झा, विनोद कुमार झा, डॉ उदय कांत मिश्र, डॉ गणेश कांत झा, प्रो चन्द्रशेखर झा बूढाभाई, आशीष चौधरी आदि शामिल हैं।

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …