जयनगर:- क्षेत्र में शोक की लहर ,सभी कि आँखे हुई नम, परिवार के सदस्यों और परिजनों का रो रो कर बूरा हाल ,
अंतिम
दर्शन में उमड़ी भीड़ सभी हुए भावुक । प्रज्वलित सिंह के नन्ही बेटी को गोद मे लिये मृतक के पिता ने प्रज्वलित सिंह को दिये मुखाग्नि यह बहुत ही भावुक पल था वह छोटी बच्ची क्या जाने सभी के मुँह से यही शब्द निकल रहें थे है भगवान वही प्रदीप सिंह के छोटे भाई ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। बताते चले कि यह दुःखद घटना जयनगर निवासी दो व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।मंगलवार की रात लगभग 08 बजे मधुबनी जिला के नाजिरपुर कलुआही थाना क्षेत्र के बेलाही हरिपुर गौड़ी दास टोल के समीप मधुबनी से जयनगर की ओर आ रही एक चार पहिया वाहन में सवार दो व्यक्ति का वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पानी भरे हुए गड्ढे में चले जाने से दोनों युवक की मौत घटना स्थल पर हो गई। वाहन में सवार मृत दोनों व्यक्ति की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के बस्ती पंचयात के राजपुताना निवासी प्रदीप कुमार सिंह कोचिंग संचालक (शिक्षक )और प्रज्वलित कुमार सिंह इलाहाबाद बैंक शाखा में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत के रूप में हुआ। बताया जा रहा हैं कि वाहन अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गहरे गड्ढे पानी मे चले जाने से दोनों व्यक्ति की मौत हो गई।राहगीर और स्थानीय लोगों के सहयोग से चार वाहन से दोनों युवक को निकाला गया जो मृत पायें गये। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को दिया और दुर्घटना की सूचना सोशल मीडिया पर पहचान हेतू डाला गया । स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों व्यक्ति को कलुआही पीएचसी ले जाया गया जिसे दोनों व्यक्तियों की चिकित्सकों ने मृत बताया। पुलिस दोनों दोनों मृत व्यक्ति की पहचान होने पर मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दी गई।घटना की सूचना पा कर मृतक के स्थल और मृतक के शव के पास पहुँचें।पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम करा कर बुधवार को मृतक के परिजनों को सौंप दिया। सड़क दुर्घटना में दोनों व्यक्ति की मौत से क्षेत्र और पूरा परिवार शोकाकुल हैं।बताया जा रहा हैं कि मृत प्रज्वलित लगभग 08 वर्षो से बैंक में कार्यरत थे कुछ वर्ष पूर्व बैंक ऑफ इंडिया शाखा जयनगर में भी कार्य किया था इसके बाद वो लगभग 02 वर्ष पूर्व इलाहाबाद बैंक शाखा झंझारपुर में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।बताया जा रहा हैं कि मृतक प्रज्वलित की एक 03 वर्ष की बेटी और 01 वर्ष पुत्र हैं और भाई में अकेले थे। वही मृतक प्रदीप की शादी पिछले वर्ष ही हुआ था और प्रदीप की पत्नी गर्वबती हैं। प्रदीप मधुबनी में कोचिंग संचालन का कार्य करते थे। दोनों युवक रात मे अपने घर जयनगर लौट रहे थे। दुर्घटना और मौत से सभी गमगीन हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। भगवान मृतक की आत्मा की शांति और मोक्ष प्रदान करें।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal