शहर में जल-जमाव की समस्या को लेकर नगर निगम के खिलाफ एमएसयू करेगा प्रतिकार आंदोलन –
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर शहर में होने वाले जलजमाव की समस्या को लेकर नगर निगम प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधि से सवाल खड़ा किया
हैं एमएसयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा आज दरभंगा शहर में ऐसा कोई भी वार्ड नहीं हैं जहाँ बारिश का पानी सड़को पर जमा नहीं हैं यह आज की बात नहीं बल्कि पिछले 2 दशक से दरभंगा शहर की स्तिथि ऐसी ही बनी हुई हैं एक तरफ मिथिला स्टूडेंट यूनियन दरभंगा को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए आंदोलन करता हैं तो वहीं दूसरी तरफ हमारे ही लोग जो जनता द्वारा दिए गए कुर्सी को अपनी जागीर समझ समाज को आगे बढ़ाने के जगह खुद को आगे बढ़ाने में लग जाते हैं पूरा दरभंगा शहर आज कचरा पानी से लिपटा हुआ हैं दरभंगा राज हो या डीएमसीएच या नगर निगम सभी के सभी डूबे हुए हैं इसका कारण हैं ये कुर्सी पर बैठे लोग जो जनता की पैसो का गलत इस्तेमाल कर नाले उगाही तक के पैसे को खा जाते हैं और आम जनता नाले के पानी में ज़िन्दगी बिताने को मजबूर हो जाते हैं दरभंगा शहर में सेकड़ो ऐसा मोहल्ला हैं जहाँ साल के 12 महीना नाले का पानी सड़को पर लगा होता हैं जब लोग हल्ला करते हैं तो उन्हें 2-4-5 लाख का नाला दिखावा के लिए दे दिया जाता हैं और नेता भी इस बीच शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक के अपने कार्यक्रम कर अपनी पार्टी और राजनीति के झूठी विश्वास का सपना लोगों को दिखाते हैं दरभंगा शहर को मास्टर प्लान के तहत बसाने वाला फ़ाइल कहा छुपा हुआ हैं ये किसी को नहीं मालुम और नेता विकाश के ढिंढोरा पीटते रहते हैं लेकिन हम बताना चाहते हैं जब हम 10 थे तो नगर निगम में घुस कर ऐसे लोगों को चुन कर हमने इनके ऊपर कचरा फेका था और आज हम लाखों की तादाद में हैं इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से हम नगर निगम और यहाँ के प्रतिनिधियों को चेताने का काम कर रहे हैं ये चेतावनी यहाँ के मेयर यहाँ के विधायक यहाँ के सांसद और यहाँ के वार्ड पार्षदो को हैं समय रहते सचेत हो जाए वक्त आ गया हैं उन तमाम फर्जी केशो के परिणाम का जो नगर निगम ने हमलोगो के खिलाफ किया था क्या हमलोगो पर केश इसी दिन के लिए किया गया हैं की अब हम दुबारा प्रीतिकार ना करें हम बताना चाहते हैं उस समय हमने हार माना था अब हमने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं आज 4 सालो के बाद भी दरभंगा शहर की स्तिथि नहीं बदली हैं लेकिन हमलोग बदल गए हैं में किसी एक खास जगह या फिर किसी एक वार्ड की बात नहीं कर रहा में पुरे वार्ड 48 तक के मोहल्ला की बात कर रहा हुँ आखिर कब तक शहर वासियो को मुलभुत सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ेगा आज हमारे पास कई वार्ड में टीम हैं कई पदाधिकारी हैं जो दरभंगा शहर में रहते हैं कई लॉज में हमारे छात्र हैं कई वार्ड की जनता हमारे साथ हैं में बताना चाहता हुँ इस लॉकडाउन के बाद मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा नगर निगम के इस निकम्मी तानासाही व्यस्था के खिलाफ जोरदार प्रतिकार करेगा यह आंदोलन पिछले आंदोलन से भी बड़ा होगा जिसका गूंज दरभंगा की धरती से लेकर पटना और पटना से लेकर दिल्ली की धरती तक सुनाई देगा हमें मालूम हैं नगर निगम प्रशासन इसे पूरा करने असमर्थ हैं इसलिए इस लॉकडाउन के बाद मिथिला स्टूडेंट यूनियन नगर निगम प्रशासन और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोल करेगा और मिथिला विरोधी और दरभंगा विरोधी सत्ता को यहाँ से उखाड़ फेकने में अपना अहम् किरदार निभाएगा नगर निगम प्रशासन इस आंदोलन के लिए सावधान हो जाए इसबार आर-पार की लड़ाई के लिए हम तैयार हैं –
भवदीय-अविनाश भारद्वाज राष्ट्रीय अध्यक्ष
मिथिला स्टूडेंट यूनियन
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal