Breaking News

 दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन के नेतृत्व मे दरभंगा जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। दरभंगाnews24.com

दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष डॉ जमाल हसन के नेतृत्व मे दरभंगा जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा गया। मांग पत्र देने वालो मे दरभंगा जिला कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष ज्याऊर रहमान, दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल के जिला उपाध्यक्ष एम एच खान, संजीत पासवान, जिला महासचिव फैसल इमाम , जिला सचिव अमित कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। मांग पत्र देने के बाद डॉ जमाल हसन ने कहा कि यह शर्मनाक घटना है, एक तो मरीज की जान नहीं बचाई जाती साथ ही मरीज के परिजन के साथ मारपीट की जाती है और डीएमसीएच के थाना में बंद किया जाता है।आखिर डीएमसीएच इलाज की जगह है या शमशान, कब्रिस्तान,। हमेशा डीएमसीएच में ऐसी कई घटनाएं बराबर से होती आ रही है, वहां इलाज नहीं किया जाता रोगी को मारा जाता है और उसके परिजन अगर विरोध करते हैं तो परिजन के साथ मारपीट की जाती है इस मामले में भी ऐसा हुआ है यह बहुत ही अफसोस की बात है। डॉ जमाल हसन ने कहा कि ब्लड बैंक और जीएमसीएच के डॉक्टरों के द्वारा मारी गई गंगा देवी के परिजन को इंसाफ मिल गया होता, दोषियों को सजा मिल गई होती तो शायद डीएमसीएच के अधिकारियों और डॉक्टरों को डर होता और डीएमसीएच में मरीजों का सही से इलाज हो रहा होता जबकि गंगा देवी के मामले में जिलाधिकारी ने डीएमसीएच की गलती मानी और निलंबन के लिए डॉक्टर और कर्मचारी की अनुशंसा भी की पर बिहार सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस मामले को ठंडे बस्ते में रखा है। डॉ जमाल हसन ने जिलाधिकारी से मांग किया है कि इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करें और अभिलंब डीएमसीएच अधीक्षक को हटाया जाए अन्यथा दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल गंगा देवी और जमाल अतहर रूमी जी के पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए पुरजोर आंदोलन करेगी और तब तक लड़ते रहेगी जब तक इंसाफ ना मिले। दरभंगा जिला अधिकारी को ज्ञापन देने के बाद डॉ जमाल हसन के साथ सभी सेवादल के साथी और नवसृजन प्रतिज्ञा फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रियंका झा, मिथिला रक्तदान समूह की अध्यक्ष रचना विभा झा सहित कई लोग विरदीपुर में मृतक जमाल अतहर रूमी जी के पीड़ित परिवार से मिले और सांत्वना दिया कि इस दुख की घड़ी में दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल परिवार के साथ है और उनको इंसाफ दिलाने के लिए दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल इस लड़ाई में हर तरह से उनके साथ है। डॉ जमाल हसन अध्यक्ष
दरभंगा जिला कांग्रेस सेवादल

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …