Breaking News

बिहार विधानसभा चुनाव लडने की घोषणा का किया स्वागत बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार

विधानसभा चुनाव लडने की घोषणा का किया स्वागत
बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बिहार प्रभारी व राज्यसभा सांसद  संजय सिंह द्वारा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बिहार के अधिकांश सीटों पर पार्टी की ओर से अपना उम्मीदवार दिए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। पटना साहिब विधानसभा कोर कमिटी के सदस्यों ने अरविंद केजरीवाल जी को इस निर्णय के लिए मैसेज और ईमेल भेजकर धन्यवाद कहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने पटना साहिब विधानसभा कोर कमिटी के कार्यकर्ताओं को गुरहट्टा में एक बैठक के दौरान संबोधित करते हुए कहा कि- बिहार की जनता आम एडीएमआईआर पार्टी की बिहार में बदलाव का विकल्प मान चुकी है, बिहार को आम आदमी पार्टी वर्तमान फेल शासन से मुक्ति दिलाकर दिल्ली जैसी ईमानदार सरकार देते हुए इसे बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार , पेंशन आदि क्षेत्रों में अव्वल बनाएगी। उन्होने कहा कि सत्ता में आने के बाद बिहार की जनता को भी हम दिल्ली कि तरह दो सौ यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ साथ डोर स्टेप राशन भी मुहैया करवाने का काम करेगे”*

पटना साहिब विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि पटना साहिब विधानसभा पिछले कई सालों से उपेक्षित है। हमारा संगठन चुनाव के लिए तैयार है। हमारी पार्टी इस बार के विधानसभा चुनाव में बड़ी उथल पुथल करते हुए पटना साहिब में विकास की धारा बाहाएगी।”
आज की बैठक में प्रदेश प्रवक्ता गुल्फिशा युसुफ, विधानसभा प्रभारी अविनाश सिन्हा, साधुर शरन चौधरी, प्रकाश सिन्हा,रोहित सिंह, विनय यादव, उज्जवल यादव, श्रीनिवास कुमार, अवध हिन्द मौर्य, इरशाद हुसैन आदि अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …