जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के जिला अध्यक्ष डॉ० अब्दुस सलाम खान उर्फ मुन्ना खान ने बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा किया
इस दौरान जब उन्हें पता चला कि एक ही परिवार के दो जनों की मृत्यु सांप काटने से हो गई है तो तुरंत शोकाकुल परिवार से मिलने सिरनिया बांध पर पहुंचे उस परिवार के साथ मिलकर बैठकर बातें की और उन्होंने कहा कि बिहार सरकार जब जानती है कि हर साल बाढ़ आता है और उससे हमारी जनता परेशान होती है तो क्यों नहीं इसका समुचित उपाय पहले से किया जाता है किसी गरीब की जान की परवाह नीतीश सरकार नहीं करती है,,, मैं सरकार से मांग करता हूं की ऐसी घटनाओं पर अभिलंब 1000000/-(दस लाख) की राशि देने का प्रावधान होना चाहिए ताकि परिवार का भरण पोषण के लिए कुछ मदद मिल सके अन्यथा जगन्नाथ साहनी पिता राम सुरेश साहनी और कृष्ण कुमार सैनी पिता मूंगा साहनी की जान कम उम्र में नहीं जाती इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश जी जबान से जितना बोलते हैं धरातल पर कुछ नजर नहीं आता हद तो यह है उनको जलाने के लिए लकड़ी भी मुहैया नहीं कराया जा सका तो बांध किनारे इनको मिट्टी के नीचे दफन कर दिया गया यह है सुशासन राज इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है इसके उपरांत जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की जिला इकाई की ओर से डॉ० अब्दुस सलाम खान उर्फ मुन्ना खान ने तत्कालीन आर्थिक मदद दी ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके इस क्रम में इनके साथ सनाउल्लाह खान, हसरत खान, अमजद खान, एहसान खान, सद्दाम शेख, सत्य नारायण दास, मो० अकबर, तहसीन खान, निसार खान, निशारूल शेख, वीरेंद्र यादव, मधु पासवान, रितेश श्रीवास्तव, भूषण साहनी, विकास साहनी, मुन्ना श्रीवास्तव, मोहन पासवान, नियाज खान, इमरान अली खान, फिरोज खान, सगीर अहमद, हीरा साहनी, मो० खुर्शीद, मो० महफूज, मो० मुदस्सिर, मो० दिलशाद, नौशाद अहमद, आदि मौजूद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal