Breaking News

मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत बिशौल, टटुआर गाँव में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मनीगाछी प्रखंड अंतर्गत बिशौल, टटुआर गाँव में शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में चिकित्सक डॉ जितेंद्र कुमार सिंह एंव डॉ संजय ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना वाइरस के प्रति गांव के लोगों को जागरूक करने के साथ ही शिविर में आए हुए सभी लोगो को विशेषज्ञों द्वारा रूटीन चेकअप किया गया। मौके पर वैश्विक महामारी कोरोना के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग एंव साफ सफाई की महत्व की भी जानकारी दी गयी। साथ ही उपस्थित लोगों को इमन्युटी पावर बढ़ाने एवं खान-पान में सुधार के लिए चिकित्सकों ने आवश्यक सलाह दिए। शिविर में सोशल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन किया गया।
शिविर के आयोजन में महती भूमिका निभाने वाले युवा मुकुन्द मयंक ने बताया कि अभी जबकि शहरी क्षेत्रों के सभी नर्सिंग होम एवं अस्पताल बन्द हैं, ऐसे समय में सोशल डिस्टेंसिग का कड़ाई से पालन करते हुए इस तरह के छोटे छोटे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है ।

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …