Breaking News

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दिया गया सुखा राशन पैकेट कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी में दिया गया राशन पैकेट रिपोर्ट अविनाश कुमार

 

वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दिया गया सुखा राशन पैकेट
कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी में दिया गया राशन पैकेट

दरभंगा, 25 जुलाई 2020, जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम की पहल पर बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए आज दरभंगा हवाई अड्डा पर भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर का आगमन हुआ। जिलाधिकारी दरभंगा डॉक्टर त्यागराजन एसएम की निगरानी में आपदा प्रबंधन शाखा, दरभंगा द्वारा उन्हें 1050 राशन पैकेट उपलब्ध कराया गया। भारतीय वायुसेना के जवान हेलीकॉप्टर लेकर कुशेश्वरस्थान पूर्वी एवं केवटी अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे, तथा चारों ओर से पानी में घिरे क्षेत्रों में राशन का पैकेट गिराकर बाढ़ प्रभावित लोगों को सुखा राशन उपलब्ध कराया गया। जिसमें कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के सुघराईन गांव में 200 पैकेट, तिलकेश्वर गांव में 250 पैकेट एवं केवटी प्रखंड के बगडीहा गांव में 300 पैकेट तथा चक्कर गांव में 300 पैकेट गिराकर ग्रामीणों को सूखा राशन उपलब्ध कराया गया। इस पूरे राशन पैकेट वितरण के दौरान जिलाधिकारी स्वयं हेलीकॉप्टर में उपस्थित थे तथा साथ ही साथ उन्होंने वहाँ के प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया।
जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि कल दरभंगा सदर अंचल और सिहवाड़ा अंचल के पानी से घिरे क्षेत्रों में भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से सूखा राशन का पैकेट बाढ़ प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …