Breaking News

दरभंगा बाढ़ राहत व बाढ़ निरोधक कार्य लगातार जारी चलाया जा रहा है 271 सामुदायिक रसोई व 272 नाव एनडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है। रेकी रिपोर्ट अविनाश कुमार

 

बाढ़ राहत व बाढ़ निरोधक कार्य लगातार जारी
चलाया जा रहा है 271 सामुदायिक रसोई व 272 नाव
एनडीआरएफ की टीम लगातार कर रही है रेकी
71212 व्यक्तियों को कराया जा रहा है भोजन
10934 परिवारों को दिया गया पॉलिथीन सीट
3000 सूखा फूड पैकेट्स का किया गया वितरण

दरभंगा, 25 जुलाई 2020, आपदा प्रबंधन शाखा के प्रभारी पदाधिकारी ने बताया कि दरभंगा जिला के 12 प्रखंडों के कुल 131 पंचायत बाढ़ प्रभावित हैं, जिनमें 88 पंचायत पूर्णतः एवं 43 पंचायत अंशतः प्रभावित हैं, जिनमें 413 गांव के 83173 परिवार प्रभावित हुए हैं। सभी प्रभावित स्थानों पर प्रभावित व्यक्तियों के लिए सामुदायिक रसोई चलाकर भोजन की व्यवस्था कराई गयी है। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित 271 गांवों में सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है, जिनमें 71212 व्यक्ति सुबह शाम भोजन कर रहे हैं। आवश्यकतानुसार पॉलीथिन शीट्स का वितरण किया जा रहा है अभी तक 10934 पॉलिथीन शीट वितरण किया जा चुका है इसके अतिरिक्त संबंधित प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों की जरूरत के हिसाब से मांग भेजने का भी निर्देश दिया गया।
वैसे बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों जहाँ सूखा एवं ऊंचा स्थान नहीं मिलने के कारण सामुदायिक रसोई का संचालन नहीं हो सकता है वहाँ सूखा खाद्य पैकेट का वितरण करवाया जा रहा है। आज 3000 सूखा फ़ूड पैकेट का वितरण करवाया गया है एवं अन्य प्रखंडों से जिला भंडार गृह से आवश्यकता अनुरूप पैकेट्स मांगने एवं वितरित करने का निर्देश दिया गया है।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं राहत कार्यों के लिए 243 निजी नाव एवं 39 सरकारी नाव कुल 272 नाव चलवाये जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तीन टीमें लगायी गयीं हैं, जिनमें 90 व्यक्ति 17 मोटर वोट के साथ तैनात किए गए हैं, जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार रेकी कर बचाव एवं राहत कार्य कर रहे हैं।
अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी ने एनडीआरएफ टीम के साथ सिंहवाड़ा अंचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मोटर बोट से भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। वहीं हनुमान नगर, केवटी, सिंहवाड़ा सहित सभी बाढ़ प्रभावित अंचलों में मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य जांच की गयी तथा उन्हें निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गयी।
बहेरी के आथर उतरी पंचायत के केवराकोट के समीप जीवछ नदी में तथा सिरनिया- सिरसिया तटबंध में बाढ़ निरोधक कार्य कर पानी के बहाव को पूर्णतया रोका गया।

उप निदेशक, जन सम्पर्क
दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …