बाढ़ पीड़ितों ने कुव्यवस्था के विरुद्ध सड़क को किया जाम ।

मांझागढ़ गोपालगंज :- प्रखण्ड अंतर्गत पथरा विद्यलाय में शरण लिए बाढ़ पीड़ित और पथरा गांव के ग्रामीणों ने बाढ़ पीड़ितों के व्यवस्था में हो रही कोताही के विरुद्ध रविवार की शाम उच्च पथ 28 को जाम कर प्रशासन का विरोध करने लगे बाढ़ पीड़ितों और ग्रामीण मांग कर रहे थे कि लाइट की व्यवस्था की जाय नास्ता भोजन की व्यवस्था अच्छा से की जाय उनलोगों का शिकायत था कि स्थनीय प्रशासन के द्वारा न लाइट की व्यवस्था की गई है नही अच्छे भोजन की व्यवस्था है ।बाढ़ में अनेको प्रकार के जहरीले सर्प और जंगली जानवर बाढ़ में आये हुए है चारो तरफ से पानी से हमलोग घिरे है अंधेरे में पानी मे डूबने या जहरीले सर्प के डँसने सहित जंगली जानवरों के हमले करने जैसा भय या अंधेरे में सताने लगता हैं ।जब तक लाइट की व्यवस्था और अच्छे भोजन कराने की व्यवस्था नही की जाती हैं तब तक सड़क जाम रहेगा।घटना की सूचना मिलते ही मांझागढ़ पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर जाम हटाने की प्रयास कर रही है लेकिन बाढ़ पीड़ितों को कहना है कि जब तक जिला प्रशासन आकर समुचित व्यवस्था नही कराता है तब तक सड़क जाम रहेगा समाचार प्रेषण तक जाम नही हटा था ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal