Breaking News

दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने आज बाढ़ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के वार्ड नंबर 1,2,3,14,7, आदि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों का दुख दर्द बाँटा ।

दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने आज बाढ़ प्रभावित वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के वार्ड नंबर 1,2,3,14,7, आदि बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों का दुख दर्द बाँटा । मेयर ने कहा कि शुभंकरपुर मिडिल स्कूल मे विस्थापित लोग रह रहे हैं । उधर वार्ड नं 7 मे भी जो लोग बाँध किनारे बसे हुए हैं उन्हे बंग्लागढ़ स्कूल मे सिफ्ट किया गया है । महापौर ने कहा कि शहर से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर मे वृद्धि के कारण निचले इलाकों मे बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है । मेयर ने लोगों से कहा कि अभी का समय विपरीत चल रहा है । जहां पूरी दुनियां वैश्विक महामारी कोरोना से परेशान है वहीं दरभंगा सहित आसपास के कयी जिलों मे बाढ़ ने भी तांडव मचाना शुरु कर दिया है । महापौर ने लोगों को संयम और धैर्य के साथ आपदाओं का सामना करने की सलाह दी । श्रीमती खेड़िया ने कहा कि अभी के समय मे सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करना अति अनिवार्य है । महापौर ने बाढ़ पीड़तों को कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी सहायता मिलनी चाहिए इसके लिए मैं जिलाधिकारी से बात कर आप लोगों तक शीघ्र पहुँचबाउँगी । उन्होने लोगों को भरोशा दिलाया कि भगवान के घर देर है अंधेर नही । समय आने पर फिर से परिस्थिति सामान्य हो जाएगी । अभी का समय सावधानी और धैर्य से गुजार लेने मे ही बुद्धिमानी है ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …