दरभंगा/बहेड़ी प्रखंड के अटहर दक्षिणी एवं अटहर उतरी पंचायत के सैकड़ो घरों में घुसा बाढ़ का पानी रिपोर्ट संजय कुमार बहेड़ी

दरभंगा/बहेड़ी प्रखंड के अटहर दक्षिणी एवं अटहर उतरी पंचायत के सैकड़ो घरों में घुसा बाढ़ का पानी

बहेड़ी प्रखंड के अटहर दक्षिणी एवं अटहर उत्तरी पंचायत दोनों पंचायत बाढ़ से पूरी तरह प्रभावित हो चुका है।पंचायत के गैवाल बघौल कमलपुर चकला ब्लॉट बघ्नोचि अटहर केवकोएठ डाइंग आदि गांव पूरी तरह बाढ़ के चपेट में आ चुका है।सैकड़ो घरों में पानी घरों में पानी पूरी तरह घुस चुका है।लोग जान माल की सुरक्षा के लिए सुरक्षित स्थानो की ओर पलायन करने लगे हैं।वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भच्छी पंचायत के युवा मुखिया मणिकांत यादव “प्रिंस” सह प्रदेश सचिव एन्टी क्रोप्सन फउंडेशन ऑफ इंडिया। एवं बाढ़ प्रभावित परिवारो को राहत पैकेज प्रशासन से जल्द उपलब्ध करवाने का आस्वासन भी दिये।वहीँ अटहर उत्तरी के पूर्व मुखिया भाग्य नारायण यादव अपने निजी कोष से नदी के तटबंध को टूटने से रोकने का काम करवा रहे हैं।अभी तक कोई जान माल की नुकसान का कोई खबर नहीं है।

वैसे कमला नदी पूरी तरह उफान पर है।परन्तु बुजुर्गों का कहना है कि अभी तक के इतिहास में कमला नदी से बाढ़ नहीं आया है।जब भी बाढ़ आया है।जीवछ नदी से ही आया है।लगातार ग्रामीण भी तटबंध बांधने का काम कर रहे हैं।

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …