Breaking News

प्राथमिक कक्षा से मैथिली की पढ़ाई के लिए ट्विटर पर चला मेगा ट्रेंड

प्राथमिक कक्षा से मैथिली की पढ़ाई के लिए ट्विटर पर चला मेगा ट्रेंड

– बिहार का ट्रेंडिंग स्कोर महज एक घंटे में पहुंचा सर्वोच्च पायदान पर, ऑल इंडिया रैंकिंग में पांचवें स्थान तक पहुँचा
——————–
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर मिथिलाक्षर की पाठशाला सजाकर देश-विदेश के करीब दो लाख लोगों को विलुप्त हो चुकी मिथिलाक्षर लिपि में साक्षर बना चुके मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान के तत्वावधान में रविवार को प्राथमिक कक्षा से मैथिली की पढ़ाई शुरू किए जाने को लेकर सभी राजनीतिक दलों का ध्यान आकर्षित करने के लिए ट्वीटर पर ‘हैशटैग मैथिलीइनमेनिफेस्टो’ मेगा ट्रेंड चलाया गया। यह जानकारी देते हुए अभियान के वरीय संरक्षक प्रवीण कुमार झा ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुए इस ट्रेंड में बिहार का ट्रेंडिंग स्कोर महज एक घंटे में सर्वोच्च पायदान पर पहुँच गया जबकि ऑल इंडिया रैंकिंग में ट्रेंड के पांचवें पायदान तक अपना स्थान बनाने मे कामयाब हुआ। मिथिलाक्षर साक्षरता अभियान द्वारा तीन घंटे की निर्धारित समय-सीमा के अन्दर चलाये गये ट्रेंड में कुल एक लाख ट्वीट के साथ यह ऑल इंडिया रैंकिंग में 21वें पायदान पर जाकर समाप्त हुआ। खास बात यह कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमचन्द्र मिश्र ने मेगा ट्रेंड में शामिल होकर पाठशाला में पढ़ाई शुरू किए जाने की मांग को उनकी पार्टी के घोषणा-पत्र में विशेष रूप से शामिल किए जाने की मौके पर ही घोषणा की।
मिलाक्षर साक्षरता अभियान के संस्थापक पं अजय नाथ झा ‘शास्त्री’ के नेतृत्व में चलाये गये इस मेगा ट्रेंड में वरिष्ठ संरक्षक अनिल मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार झा, जगत रंजन झा, उग्रनाथ झा, कृष्ण कांत झा, रोहित पराशर, राजेश ठाकुर, दीपांकर झा, भवेश, रागिनी झा, सोनाली मिश्रा, सोनी सुमन झा, गुंजा झा आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …