Breaking News

एमएसयू ने किया विभिन्न कॉलेजो में प्रभारी नियुक्त – मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा

एमएसयू ने किया विभिन्न कॉलेजो में प्रभारी नियुक्त –
मिथिला स्टूडेंट यूनियन के द्वारा आगामी दिनों में लनामिविवि के अंतर्गत प्रत्येक कॉलेज में प्रभारी नियुक्त कर कॉलेजो में मिथिलावाद व एमएसयू के विचारधारा को फैलाया जाएगा इसी क्रम में विश्वविद्यालय कार्यकारणी के गठन के उपरांत, वर्तमान सत्र 2020-21 के लिए विश्वविद्यालय के अंगीभुत कॉलेज के प्रभारीयो की नियुक्ति की जा रही है जिसमे एमएलएसएम कॉलेज का प्रभार संगठन समर्थित एमएलएसएम कॉलेज छात्रसंघ महासचिव आदित्य कुमार मिश्रा को दिया गया है सी एम साईंस कॉलेज के प्रभारी पद पर राकेश रंजन को नियुक्त किया गया हैं एमके कॉलेज का प्रभार सुष्मराज कुमार,मारवाडी़ कॉलेज प्रभारी नीतीश कुमार सिंह,सीएम कॉलेज प्रभारी प्रकाश सहनी,केएस कॉलेज प्रभारी नीरज कुमार को नियुक्त किया गया हैं जबकि डी बी कॉलेज जयनगर का प्रभार रामकुमार, गंडक छात्रावास का प्रभार रामनाथ शर्मा,एलएनजे कॉलेज झंझारपुर का प्रभार विनय कुमार,आरएनएआर कॉलेज समस्तीपुर का प्रभार अनमोल कुमार, बीआरबी कॉलेज का प्रभार राहुल कुमार व विमेंस कॉलेज समस्तीपुर का प्रभार अंजु कुमारी के हाथों में सौंपा गया हैं सभी लोगो को इनके कार्य कुशलता और संगठन के प्रति निःस्वार्थ भाव को देखकर इन्हें इस पद पर नियुक्त किया है एमएसयू के विश्वविद्यालय अध्यक्ष अमित कुमार ठाकुर व प्रभारी अमन सक्सेना ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई व शुभकामनाएं दिया हैं इस बाबत विश्वविद्यालय संगठन मंत्री व एमएलएसएम कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने कहा हैं आने वाले दिनो में दरभंगा,मधुबनी,समस्तीपुर व बेगूसराय के सभी कॉलेजो में मिथिला व मिथिलावाद का नारा गुंजेगा संगठन के अथक प्रयास का ही नतीजा हैं की आज ससमय स्नातक की डिग्री तीन साल और स्नात्तकोत्तर की डिग्री दो साल मे एलएनएनयू जारी करता हैं हमने छात्रों के मुद्दों पर काम किया हैं संघर्ष किया है सत्र नियमित करवाया हैं सांस्कृतिक विरासत को सहजने का काम किया हैं सेकड़ो सफल आंदोलन कर छात्रों के मुद्दों के लिए सघर्ष किया हैं जिस प्रकार से हमने मिथिला के परिधान पाग और चादर को विश्वविद्यालय के दीक्षांत में स्थान दिलवाया, उसी प्रकार हम और एक जुटता के साथ छात्रो के हितो के लिये अपनी आवाज को और बुलंद करेंगे जो छात्र बेहतर शिक्षा,आधुनिक शिक्षा, प्राप्त करने के लिये बडे़-बडे़ शहरो का रूख करते है, हम उन्हें वो सारी सुविधा मिथिला विश्वविद्यालय के कॉलेज में उपलब्ध करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे आशा करते हैं इनके नेतृत्व में संगठन एक नयी ऊचाई को छुएगा और इस बार होने वाले छात्र संघ चुनाव में संगठन अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाएगा-
भवदीय
अमन सक्सेना
विश्वविद्यालय प्रभारी
मिथिला स्टूडेंट यूनियन

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …