Breaking News

‘बायोकेमिकल एंड मोलेकुलर इफेक्ट्स ऑफ प्लांट्स डिराइव्ड बायोएक्टिव कम्पाउन्ड्स ‘ विषय पर वेब व्याख्यान आयोजित

‘बायोकेमिकल एंड मोलेकुलर इफेक्ट्स ऑफ प्लांट्स डिराइव्ड बायोएक्टिव कम्पाउन्ड्स ‘ विषय पर वेब व्याख्यान आयोजित
—————
सीएम साइंस कॉलेज के रसायन विज्ञान विभाग द्वारा ऑनलाइन वेब लेक्चर सीरीज “अंडरस्टैंडिंग साइंस एंड सोसाइटी” के तहत आयोजित वेब व्याख्यान में इन्स्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबल बायोटेक्नोलॉजी इंटर अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ पूएर्टो रिको, यूएसए के डॉ आलोक अरुण ने दिया व्याख्यान
—————————-
विज्ञान जगत की अनेक विधाएँ प्रायोगिक शोध कार्य से जुड़कर मूलभूत उद्देश्यों को पूरा करने के साथ-साथ अनेक नवीन तकनीकों की खोज करते हुए विज्ञान के क्षेत्र का विस्तार कर रही है। इसके कारण अनेक जटिल बीमारियों की खोज व उनके रोकथाम के प्रयास के साथ-साथ खाद्य पदार्थों के बेहतर उपयोग से संदर्भित जानकारियां सामने लाने में सफल हो रही है। उक्त बातें सी एम साइन्स कालेज में रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में महाविद्यालय में चलाये जा रहे कार्यक्रम “अंडरस्टैंडिंग साइंस एंड सोसाइटी” के अंतर्गत ‘बायोकेमिकल एंड मोलेकुलर इफेक्ट्स ऑफ प्लांट्स डिराइव्ड बायोएक्टिव कम्पाउन्ड्स ‘ विषय पर आयोजित वेब व्याख्यान में अपने विचार रखते हुए इन्स्टीट्यूट ऑफ सस्टेनेबल बायोटेक्नोलॉजी इंटर अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ पूएर्टो रिको, यूएसए के डॉ आलोक अरुण ने कही।
उन्होंने कहा कि पादप रसायन विज्ञान के अंतर्गत वैज्ञानिक प्रणाली व प्रक्रियाएँ जैव तकनीकी को परिपूर्ण करते हुए विभिन्न खाद उत्पाद, सौन्दर्य उत्पाद, कृषि उत्पाद, दवाओं इत्यादि के उपयोग से जुड़ी जानकारियां आम जन-जीवन तक पहुँचाने में न सिर्फ सफल हो रही है, बल्कि इसके अनेक चौंकाने वाले प्रभाव देखने को मिले हैं।अपने व्याख्यान में उन्होंने रोजमर्रा की जरूरतों में शामिल उपयोगी पादप सामग्रियों को और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए अनेक सुझाव दिए।
इस वेब व्याख्यान में भागीदारी के लिए कुल 165 प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराया, जबकि 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज की। इनमे विभिन्न महाविद्यालयों व स्नातकोत्तर विभागों के शिक्षक एवं छात्र सम्मिलित हुए।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ प्रेम कुमार प्रसाद ने बताया कि विज्ञान केन्द्रित सूचनाओं से संदर्भित लोकोपयोगी जानकारी के बारे मेें समाज के सभी तबके के लोगों की समझ विकसित करने के उद्देश्य से ‘अंडरस्टेंडिंग साइन्स एंड सोसाइटी’ लेक्चर सीरीज के तहत विभिन्न विषयों पर वेब व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ अजय मिश्र के संयोजन एवं विभाग की शिक्षिका डॉ निधि झा के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन विभाग के वरीय शिक्षक-सह-बर्सर डॉ अशोक कुमार झा ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में रसायन विज्ञान विभाग के शिक्षक प्रो दिलीप कुमार चौधरी, डॉ बालगोबिन्द ठाकुर, डॉ गौतम कुमार साहू, डॉ फहीमुल हसन सहित तकनीकी सहायक के रूप में चेतकर झा की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …