Breaking News

सदर : राहत सुविधा नहीं मिलने को लेकर रानीपुर पंचायत के एनएच किनारे बसे राम टोला के बाढ़ पीड़ित सोमवार को आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आये . आनन फानन में उन्होंने घर के बगल में ही एनएच – 57 पर बाँस बल्ला लगाकर जाम कर दिया।

सदर : राहत सुविधा नहीं मिलने को लेकर रानीपुर पंचायत के एनएच किनारे बसे राम टोला के बाढ़ पीड़ित सोमवार को आक्रोशित होकर सड़क पर उतर आये . आनन फानन में उन्होंने घर के बगल में ही एनएच – 57 पर बाँस बल्ला लगाकर जाम कर दिया . दर्जनों की संख्या में सड़क पर उतरे पीड़ित जामकर्ता प्रशासन के विरोध में नारेबाजी करते हुए राहत सामग्री उपलब्ध कराने की माँग कर रहे थे . उनका कहना था कि यहां करीब डेढ़ सौ से अधिक परिवार प्रभावित है . घरों में पानी घुस गया है . सभी विस्थापित होकर उँचे स्थलों पर आ गये हैं . लेकिन अभीतक कोई खोजने एवं दुख दर्द मिटाने नहीं पहुँचे हैं . इधर यातायात अवरुद्ध होने से फोरलेन के दोनों लेन में वाहनों की कतारें लग गयी . वार्ड सदस्य शंभू राम एव स्थानीय रंजीत राम आदि दर्जनों महिला एवं पुरुष का कहना था कि चार दिनों से घर में पानी घुसा है . पानी हेलकर घर से बाहर निकलना परता है . लेकिन अभीतक प्रशासन के लोग झाँकी तक मारने नहीं आये हैं . जाम की सूचना सदर थानाध्यक्ष एवं सीओ को मिली . प्रभारी सीओ प्रदीप कुमार झा एवं थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह वहां पहुँचे . उन्होंने लोगों समझाने बुझाने लगे . काफी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए . दो घंटे के भीतर राहत सामग्री मिलने का आश्वासन दिया गया . करीब दो घंटे तक सड़क यातायात बाधित

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …