समाहरणालय, दरभंगा
(जिला जन सम्पर्क कार्यालय)
लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने की खबर भ्रामक*
दरभंगा, 29 जुलाई 2020, कई मीडिया हाउस एवं सोशल मीडिया द्वारा बिहार में लॉकडाउन की अवधि 1 अगस्त 2020 से 16 अगस्त 2020 तक बढ़ाए जाने की भ्रामक खबर प्रसारित की जा रही है।
इस संबंध में बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष शाखा) द्वारा सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग,बिहार को जारी की गयी पत्र में बताया गया है कि इस संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्य से परे है। बिहार में लॉकडाउन की अवधि बढ़ाए जाने के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है एवं इस संबंध में कोई सरकारी आदेश भी निर्गत नहीं किया गया है।
उप निदेशक जन संपर्क,
दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal