Breaking News

दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने आज भी शहर के विभिन्न मुहल्लों मे घूम कर बाढ़ पीड़ितों तथा स्लूइस गेट बंद रहने के कारण जल जमाव से त्रस्त लोगों से मिलकर उनका दुख दर्द बाँटा।

दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने आज भी शहर के विभिन्न मुहल्लों मे घूम कर बाढ़ पीड़ितों तथा स्लूइस गेट बंद रहने के कारण जल जमाव से त्रस्त लोगों से मिलकर उनका दुख दर्द बाँटा । मेयर वार्ड नंबर 39,40,48,30,31,32 और आदि मे जाकर पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्या से अवगत हुईं । उन्होने मुहल्लों मे पड़े हुए कूड़े को उठाने का भी सफाई अधिकारी को निर्देश दिया । महापौर ने बताया कि जहां जहाँ बरसात का पानी सूख रहा है वहाँ चूना और ब्लीचिंग पावडर छिड़काव करने का भी निर्देश दिया गया है । बाढ़ मे घिरे लोगों से महापौर ने सावधानी पूर्वक रहने का आग्रह किया । उन्होने लोगों से अपने बच्चों को बाढ़ के पानी मे न जाने देने की भी अपील की । महापौर ने कहा कि दरभंगा अभी दोहरे विपदा का मार झेल रहा है । एक तरफ जहाँ पूरे विश्व मे कोरोना ने उत्पात मचा रखा हैं वहीं दरभंगा मे बाढ़ भी आफत बनकर कहर ढाह रही है । उन्होने कहा कि नदियों के जलस्तर मे अत्यधिक वृद्धि के कार शहर के नालों से पानी का निकासी नही हो पा रहा है । स्लूइस गेटों को बंद कर दिया गया है जिस कारण जल जमाव की समस्या भी उत्पन्न हो गयी है । महापौर ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाने की भी अपील की है ।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …