Breaking News

दरभंगा आंगनबाड़ी सेविकाएं व आशा कार्यकर्ता कोरोना को लेकर महिलाओं को कर रही जागरूक।

आंगनबाड़ी सेविकाएं व आशा कार्यकर्ता कोरोना को लेकर महिलाओं को कर रही जागरूक
गर्भवती महिलाओं की भी की गई काउंसलिंग
सर्दी या खांसी की शिकायत रहने पर घर मे भी पहने मास्क
संक्रमण से बचाव के लिए घर में भी रखे सावधानी

दरभंगा. कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव एवं जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुये जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एन के निदेश पर जिले के विभिन्न प्रखंडों के आंगनबाड़ी केंद्र के पोषण क्षेत्र में संबंधित आंगनवाड़ी सेविका एवं आशा के द्वारा घर-घर भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं से संपर्क कर उन्हें कोविड-19 से सुरक्षा व बचाव के लिए किए जाने वाले उपाय के संबंध में जानकारी दी जा रही है। उन्हें कोविड-19 से बचाव के लिए लगातार साबुन से हाथ धोने, बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने, शारीरिक दूरी बनाए रखने की बात बताई जा रही है। इसके अलावा गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं की भी काउंसलिंग की जा रही है। उन्हें बताया गया कि यदि किसी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत महसूस हो तो तुरंत अपने आंगनबाड़ी सेविका/सहायिका या आशा को दूरभाष पर सूचित करें, ताकि ससमय आवागमन सहित अन्य व्यवस्था की जा सके।

स्तनपान कराते हुए रखे सावधानी
जानकारी देते हुए बताया कि मां हमेशा मास्क पहनकर रहे. सांस लेने में हाईजीन के नियमों का पालन करे. नवजात शिशु को उठाने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं. यह नियमित रूप से हर बार करना होगा. बच्चे को लेकर घर या अस्पताल कहीं भी जाने पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें छींक या खांसी आ रही हैं तो मास्क लगाकर स्तनपान कराएं. या फिर परिवार के किसी दूसरे से सदस्य को दे।

गर्भवती महिलाएं रहे सतर्क
आंगनबाड़ी सेविकाएं व आशा कार्यकर्ताओं ने बताया कि कुछ बातों का ध्‍यान रखकर गर्भवती महिलाएं कोरोना वायरस संक्रमण से खुद को और अपने शिशु को बचा सकती हैं। नियमित रूप से हाथ धोएं। कुछ भी खाने या चेहरे को हाथ लगाने से पहले हाथ जरूर धोएं। कहा कि आपको या आसपास किसी अन्‍य व्‍यक्‍ति को छींक या खांसी आए तो टिश्‍यू का इस्‍तेमाल करें। इसके बाद हाथ जरूर धोएं। कोरोना से ग्रस्‍त व्‍यक्‍ति के किसी भी तरह से संपर्क में न आएं। संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन जैसे बस या ट्रेन में न जाएं। भीड़भाड़ वाले इलाकों से दूर रहें। अगर बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकले, बाहर निकते समय 2 गज की शारीरिक दूरी का ख्याल रखें। दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों से बात करने के लिए मिलने की बजाय फोन का इस्‍तेमाल करें। साथ ही बताया गया कि अगर आपकी तीसरी तिमाही चल रही है तो आपको बिलकुल भी सार्वजनिक जगहों पर नहीं जाना चाहिए। लोगों से कम बात करें और पर्याप्‍त दूरी बनाकर रखें। प्रसव पूर्व तैयारी रखें, डॉक्टर तथा अपने क्षेत्र की आशा के संपर्क में रहें।

संक्रमण से बचाव के लिए घर में भी रखे सावधानी
आशा आंगनवाड़ी द्वारा उन्हे बताया गया कि आपके घर पर जिन चीजों का इस्तेमाल रोज हो रहा है और हर व्यक्ति उसका उपयोग करता है, उनकी रोज सफाई करें. कुर्सी, मेज, स्विच, दरवाजे और हैंडल को घर के सभी लोग इस्तेमाल करते हैं, इन्हें रोज साफ करें.

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …