Breaking News

दरभंगा नगर निगम के पूर्व महापौर तथा राजद के वरीष्ठ नेता ओम प्रकाश खेड़िया ने आज दरभंगा के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट मुलाकात कर हाल समाचार जाना ।

दरभंगा नगर निगम के पूर्व महापौर तथा राजद के वरीष्ठ नेता ओम प्रकाश खेड़िया ने आज दरभंगा के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों मे बाढ़ प्रभावित लोगों से भेंट मुलाकात कर हाल समाचार जाना । खेड़िया ने आज बासुदेवपुर, चिड़यमारा, करहटिया, कंसी, नर्कटिया ,केतुका,माधोपुर,चक्का, साहपुर आदि गाँवों मे जाकर वहाँ की स्थिति का जायजा लिया । उन्होने जिला प्रशासन से माँग की है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों मे जहां जहां अब तक सामुदायिक रसोई नही शुरु किया गया है वहाँ इसे शीघ्र शुरु की जाय तथा जहाँ कहीं भी नाव की आवश्यकता है वहाँ अविलंब नाव उपलब्ध करायी जाय ।  खेड़िया ने लोगों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क का उपयोग करने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने की भी अपील की ।

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …