Breaking News

दरभंगा प्रधान सचिव,स्वास्थ्य ने की कोरोना टेस्ट की समीक्षा ऑनलाइन बैठक कर लिया गया फीडबैक

समाहरणालय, दरभंगा
(जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय)

प्रधान सचिव,स्वास्थ्य ने की कोरोना टेस्ट की समीक्षा
ऑनलाइन बैठक कर लिया गया फीडबैक
दरभंगा,

रिपोर्टर अविनाश कुमार

30 जुलाई, 2020 :-कोविड-19 कोरोना की रोकथाम के लिए कोरोना जाँच की संख्या बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत द्वारा बिहार के सभी जिलाधिकारी से ऑनलाइन बैठक के माध्यम से जिले में कोरोना टेस्ट की गति का फीडबैक लिया गया।
इस दौरान ट्रूनेट,आरटी पीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट की दैनिक संख्या की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि आरटी पीसीआर टेस्ट का रिपोर्ट प्रतिदिन लक्ष्य के अनुसार उपलब्ध कराई जाए, रैपिड एंटीजन टेस्ट डिमांड टेस्ट है जबकि ट्रूनेट और आरटी पीसीआर टेस्ट के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। इसलिए जितने भी टेस्ट किए गए हैं,उनका रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध करायी जाए।
जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि दरभंगा में आज 540 लोगों का कोरोना टेस्ट हुआ है, जिनमें 400 एंटीजन टेस्ट एवं 140 आरटी पीसीआर टेस्ट हुआ है। अगले दो दिनों में 1000 लोगों की जांच की जाएगी, वर्तमान में जिला में 2000 कीटस उपलब्ध हैं। अभी तक 780 पॉजिटिव केस आए हैं।

ऑनलाइन बैठक में सहायक समाहर्त्ता प्रियंका रानी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी डीएमसीएच राजीव रंजन प्रभाकर, सिविल सर्जन, दरभंगा संजीव कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष डी.एम.सी.एच एवं डीपीएम जिला स्वास्थ्य समिति उपस्थित थे।
उप निदेशक, जन सम्पर्क,
दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …