गोपालगंज/मांझागढ़ ।। प्रखण्ड अंतर्गत छह पंचायतों में चल रहे है कम्युनिटी किचेन

मांझागढ़ ।। प्रखण्ड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित गौसिया पुरैना भैषही कोइनी मांझा पूर्वी कर्णपुरा सहित छह पंचायतों बाढ़ पीड़ितों को भोजन कराने के लिए कम्युनिटी किचेन चला कर भोजन कराया जा रहा है।नहर और सड़क पर लिए बाढ़ पीड़ित प्लास्टीक तानकर काट रहे है रात और दिन कौन जानता था गांव के गांव बाढ़ में तब्दील हो जाएगा घर बाढ़ में बह जायेगे घर का सारे समान पानी बह जायेगे एक गिलास पानी और भोजन के लिए मददगार का इंतजार करना पड़ेगा वही स्थिति छह पंचायतों के लोगो के साथ बनी हुई है सरकारी सर्वे के अनुसार निमोइया और पुरैना सहित दो पंचायत को पूर्ण रूप से बाढ़ प्रभावित घोषित किया गया है वही दूसरी तरफ गौसिया मांझा पूर्वी कर्ण पूरा भैषही पंचायत को आंशिक रूप से घोषित किया गया इन छह पंचायतों के करीब 70 हजार की आबादी बाढ़ की तबाही का मार झेल रहा है ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal