बाढ़ प्रभावित परिवारों का सर्वेक्षण कराने को लेकर बैठक हुई आयोजित।
बताया जाता है की बाढ़ से प्राभवित परिवारो का सर्वेक्षण कराने को लेकर हुई बैठक!! प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ सीओ ने की बैठक बाढ़ से हुई लोगों की क्षति का आकलन करने हेतु सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया!!
मांझागढ़ गोपालगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के मुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ सीओ ने बैठक आयोजित कर बाढ़ से हुयी लोगों की क्षति का आंकलन कराने हेतु सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि प्रखंड में बाढ़ से प्रखंड के सात पंचायतो के कई दर्जन गांव पुरी तरह बाढ़ में डूब गया है। बाढ़ की पानी से लोगों की दर्जनों मकान ध्वस्त हो गया है। हजारो हेक्टेयर में लगी फसल पानी से नष्ट हो गया है। लोगों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोग घर छोड़कर दुसरे जगहों पर पलायन कर गए हैं। जिला पदाधिकारी ने सीओ को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के परिवारों का सर्वेक्षण कराने का निर्देश दिया है।जिसके आलोक में रविवार को सीओ शाहिद अख्तर ने प्रखंड के गौसिया,निमुईया, पुरैना,भैसही,कोइनी, कर्णपुरा ,मांझा पूर्वी पंचायत के मुखिया एवं वार्ड सदस्यों के साथ बैठक आयोजित कर।सीओ ने सभी प्रतिनिधियों को बाढ़ प्रभावित परिवारों का क्षति का आंकलन करने का निर्देश दिया है। वहीं सीओ ने सर्वेक्षण में लगे शिक्षकों को बाढ़ प्रभावित पंचायतों के वार्डवार बाढ़ से क्षतिग्रस्त मकानों, झोपड़ियों,पशु शेड एवं परिवारों का सर्वेक्षण कराने हेतु शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। बैठक में प्रखंड प्रमुख देवलाल साह, सहित छह पंचायत के मुखिया और वार्ड सदस्य उपस्थित थे ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal