माले नेता सदीक भारती ने शहरी सुरक्षा बांध पर विस्थापित लोगो से हाल जानने पहुंचे वही कई विस्थापित लोगो ने अपना आप बीती सुनाया प्रसाशन के द्वारा नही भरपेट खाना मिल रहा है
नही मवेसी को चारा मिल रहा है। नही बच्चे को दूध मिल रहा है जिस कारण जीने को मजबूर बने हुए है अब भगवान ही सहारा है।
दरभंगा भाकपा माले नगर सचिव सदीक भारती ने शहरी सुरक्षा बांध पर विस्तापित लोगो से हाल जानने पहुचे श्री भारती ने कहा कि बाढ़ से बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर स्थित शहरी सुरक्षा बांध पर बाढ़ से विस्थापित सैकड़ों लोग बांध से ही तबाही का खौफनाक मंजर देख रहे हैं बाढ़ व बारिश के दौरान टूटे व क्षतिग्रस्त घरों अब कैसे खड़ा करेंगे की चिता विस्थापित परिवारों को सताने लगी है बाढ़ से घिरे गांव व विस्थापित परिवारों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न कर दिया है एक ओर जहां शौचालय,पेयजल की समस्या है वहीं दूसरी ओर भरपेट भोजन नसीब नहीं हो रहा है बहादुरपुर प्रखंड के खराजपुर के लोग बाढ़ से प्रभावित है जिस कारण लोग शहरी सुरक्षा बांध पर जीने को मजबूर बने हुए है लेकिन सरकार व प्रशासन सिर्फ कागज पर खाना पूर्ति कर रहे है जमीन पर देखने को नही मिल रहा है एवं प्रशाशन के द्वारा सुध्दि नही लेने के कारण लोगों में आक्रोश व्याप्त है गांव के घरों में बाढ़ के पानी घुसा हुआ है जहां कई दर्जनों से अधिक परिवार विस्थापित होकर पॉलिथीन टांग बांध पर विस्थापित हैं बांध पर विस्थापित परिवार माल मवेशी बच्चों के साथ जीवन गुजार रहे हैं।
वही माले नेता सदीक भारती से कई विस्थापित लोगो ने अपनी आप बीती सुनते हुए कहा कि बाढ़ के पानी में सब कुछ डूबकर बर्बाद हो गया है घर में अब कुछ नहीं बचा है बांध पर विस्थापित होकर विगत कई दिनों से शरण लिए हुए हैं बच्चों के लिए खाना बनाने के बाद फिर मवेशी के चारा के जुगाड़ में लग जाते हैं चारों ओर तबाही है गरीब को देखने वाला कोई नहीं है हर तरफ पानी रहने से शौचालय जाने में परेशानी हो रही है साथ ही शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो पा रही है वही खराजपुर गांव के समाजसेवी बिनोद यादव कहते हैं कि खराजपुर शहरी सुरक्षा बांध बाढ़ के पानी से दवाव बना हुआ है लेकिन अब तक सरकार व प्रशासन के द्वारा बाढ़ से घिरे गांवों के लोग तबाही झेलने को विवश है लेकिन सरकार व प्रशासन के द्वारा कोई खोज खबर लेने वाला नहीं है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal